Application

Link Aadhar Card with Union Bank of India Account | आधार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से लिंक करें

आज हम आपको बताएंगे कैसे आप ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट में अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं

Union Bank of India Aadhar Link: दोस्तों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अगर आपका अकाउंट है और अभी तक आपके अकाउंट से आधार कार्ड लिंक नहीं है,तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आप ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट में अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं |

दोस्तों अब किसी भी बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक कराना बहुत ही आसान हो गया है | पहले किसी बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए हमें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था,बैंक जाना होता था | लेकिन अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपने फोन से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं |

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक कराने के दो तरीके हैं एक ऑनलाइन है दूसरा है ऑनलाइन | इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही तरीके बताएंगे जो भी आपको आसान लगे उसका इस्तेमाल करके आप अपने UBI खाता में आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं |

Why Aadhaar Linking is Important for Bank Account

दोस्तों किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाता से लिंक होना जरूरी है | सरकार द्वारा जब भी किसी योजना का पैसा लाभार्थी को भेजा जाता है,तो सरकार लाभार्थी के आधार नंबर के जरिए पैसे भेजती है | अगर आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होगा तो आपको किसी भी सरकारी योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा |

इनकम टैक्स से जुड़े कामों के लिए भी आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक होना आवश्यक है | यदि आप मोबाइल वॉलेट,यूपीआई,ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन पेमेंट,नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं,तो उसके लिए भी आपके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होना जरूरी होता है उसके बिना आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते |

Also Read:

Union Bank Of India Aadhar Link

दोस्तों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट के साथ आधार कार्ड आप 2 तरीके से लिंक कर सकते हैं | दोनों तरीकों के बारे में हमने विस्तार पूर्वक आगे बताया है |

  • ऑनलाइन प्रक्रिया
  • ऑफलाइन प्रक्रिया

1) Union Bank Of India Aadhar Link Online

दोस्तों ऑनलाइन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट के साथ आधार कार्ड कैसे लिंक करना है आइए उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं |

Step 1. अपने फोन का कोई भी एक ब्राउज़र (chrome) ओपन कर ले |

Step 2. ”Union Bank Of India Aadhar Link” लिखकर सर्च करें |

Step 3. उसके बाद ”Link your Adhaar Card here” | Union Bank of India वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |

Step 4. आपको ”Link Your Aadhaar” देखने को मिलेगा जिसे क्लिक करके ओपन कर लेना है |

Step 5. आपके सामने एक फॉर्म आ जाएगा,जिसमें आपको यूनियन बैंक अकाउंट डिटेल,आधार डिटेल, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल देना |

Step 6. फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |

Step 7. अब आपके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट के साथ आधार कार्ड कुछ घंटों में लिंक हो जाएगा |

2. Union Bank Of India Aadhar Link Offline

दोस्तों अगर आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट के साथ आधार कार्ड ऑनलाइन लिंक नहीं करा पा रहे हैं,तो आप घबराइए नहीं | आप ऑफलाइन तरीके से भी अपने बैंक खाता को आधार से लिंक करा सकते हैं जिसका प्रोसेस आइए जानते हैं |

Step 1. दोस्तों सबसे पहले आपको बैंक खाता आधार सीडिंग का फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा |

Click here to Download Form

Step 2. फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको उसका प्रिंट आउट करवा लेना है |

Step 3. अब पूरी तरह से आपको फॉर्म को भर देना है |

Step 4. फॉर्म के साथ एक आधार कार्ड का जेरोक्स कॉपी अटैच कर ले |

Step 5. अब फॉर्म को लेकर आपको बैंक जाना है और वहां पर ब्रांच मैनेजर को दे देना है |

Step 6. फॉर्म जमा करने के कुछ घंटों बाद आपके बैंक खाता के साथ आधार कार्ड को लिंक कर दिया जाता है |

Union Bank Of India Aadhar Link Status Check

दोस्तों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में आधार कार्ड लिंक हुआ या फिर नहीं हुआ उसका स्टेटस जानने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है |

  • डिवाइस में गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन कर ले | Union Aadhaar Link Status लिखकर सर्च कर लेना है |
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का पहला जो लिंक आएगा उसे आपको ओपन कर लेना है |
  • Check your Aadhar Linked Status के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब अपना अकाउंट नंबर,कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने पूरा स्टेटस आ जाएगा,कि आपके खाता में आधार कार्ड लिंक हुआ है या फिर नहीं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख द्वारा हमने आपको बताया कैसे आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में आधार कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं | जिसके लिए आपको एक बार भी बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा | साथ में ऑफलाइन तरीका भी बताया है | अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!