Application

Google TV ऐप क्या है ? गूगल टीवी ऐप पर Movie कैसे देखें ?

अगर आपको भी मूवीस,टीवी शो, वेब सीरीज देखना बहुत ज्यादा पसंद है,तो आपके लिए Google TV ऐप बेस्ट है

Google TV App: दोस्तों अगर आपको भी मूवीस,टीवी शो, वेब सीरीज देखना बहुत ज्यादा पसंद है,तो आपके लिए Google TV ऐप बेस्ट है | इस ऐप पर आपको अनेक प्रकार के टीवी शो,मूवीस,वेब सीरीज देखने को मिल जाते हैं |

आजके समय में लोगों को मूवी,टीवी शो,वेब सीरीज देखना बहुत ही ज्यादा पसंद है | जिसको देखने के लिए लोग अलग-अलग ऐप को डाउनलोड करते हैं,लेकिन इनमें से ही कई ऐप मोबाइल फोन के लिए खतरनाक होती है जो यूजर्स का डाटा चुराने लगती है |

आपके लिए गूगल टीवी ऐप बेस्ट है क्योंकि इसमें आपको सभी चीजें मिल जाती हैं और सबसे अच्छी बात यह है,कि यह एप्लीकेशन बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि यह गूगल द्वारा लांच की गई है | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे कैसे आप गूगल टीवी ऐप को इस्तेमाल करेंगे |

Google TV ऐप क्या है ?

यह एक ऐसा ऐप है जिस पर आपको टीवी पर आने से पहले ही टीवी शो,मूवी और वेब सीरीज देखने को मिल जाती है | यह ऐप गूगल द्वारा लांच किया गया है जिसे आज प्लेस्टोर पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है | इस ऐप में शॉप का भी फीचर दिया रहता है जहां से आप नई मूवी को खरीद कर देख सकते हैं या फिर रेंट पर लेकर देख सकते हैं |

इस ऐप से मूवी डाउनलोड होती है ?

दोस्तों Google TV App पर हम मूवी को डाउनलोड तो नहीं कर सकते,लेकिन हम जो मूवी चाहे उसे आसानी से फ्री में या पैसे देकर देख सकते हैं | यह ऐप एक प्रकार से टीवी जैसा होता है जिस पर आपको सभी शो टीवी पर आने से पहले ही देखने को मिल जाती है |

Also Read:

Google TV App Download

दोस्तों अगर आप भी मनोरंजन के लिए अपने फोन में गूगल टीवी ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं,तो आइए हम आपको उसका पूरा प्रोसेस बताते हैं ! कैसे आप अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करेंगे |

Step 1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है |

Step 2. जिसके बाद आपको ऊपर ”Google TV” लिखकर सर्च करना है |

Step 3. आपके सामने गूगल टीवी ऐप आएगा आपको उस पर क्लिक करके अपने फोन में डाउनलोड कर लेना है |

Google TV ऐप को कैसे इस्तेमाल करें ?

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसे कैसे इस्तेमाल करना है ? इसके बारे में भी जानना बेहद जरूरी है | तो आइए जानते हैं कैसे हम इसे आपको इस्तेमाल करेंगे |

  • सबसे पहले आपको गूगल टीवी ऐप को ओपन कर लेना है |
  • मांगी गई सभी परमिशन को आपको Allow कर देना है |
  • अब आपके सामने कई मूवी,टीवी शो और वेब सीरीज दिखाई देंगे | जिस पर आप क्लिक करके देख सकते हैं |
  • इस ऐप पर आपको हॉलीवुड,बॉलीवुड और टॉलीवुड की नई-नई मूवीस,टीवी शो और वेब सीरीज देखने को मिल जाती है |
  • इस ऐप के अंदर सभी चीजें फ्री में नहीं होती | कई मूवी,टीवी शो वेब सीरीज देखने के लिए आपको उन्हें रेंट पर लेना पड़ेगा या फिर पैसे देकर खरीदना पड़ेगा |

Google TV ऐप को बनाएं टीवी का रिमोट

आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल टीवी ऐप को आप अपने घर के टीवी का रिमोट भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं | इस ऐप को कैसे रिमोट बनाना है आइए उसका भी पूरा प्रोसेस जान लेते हैं |

Step 1. सबसे पहले आपको गूगल टीवी ऐप को ओपन कर लेना है |

Step 2. आपकी स्क्रीन पर ”TV Remote” दिखाई देगा,जिस पर आपको क्लिक करना है |

Step 3. अब आपको अपना डिवाइस सेलेक्ट कर लेना है |

Step 4. जिसके बाद आपके फोन में रिमोट के सभी बटन आ जाएंगे और आपका फोन एक रिमोट में बदल जाएगा | अब आप अपने फोन को एक रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको Google TV App के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर आपको मूवी,टीवी शो और वेब सीरीज देखना बहुत ज्यादा पसंद है,तो यह ऐप आपके फोन में जरूर होना चाहिए | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!