Screen Lock App

How to Set Voice Screen Lock in Android | फोन में वॉइस लॉक कैसे लगाएं ?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने फोन में Voice Screen Lock सेट कर सकते हो

Voice Screen Lock: दोस्तों अगर आप अपने फोन को अपनी आवाज से अनलॉक करना चाहते हैं,तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं | इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने फोन में वॉइस लॉक सेट कर सकते हो |

दोस्तों आप जानते हैं की फिंगरप्रिंट,पैटर्न,पासवर्ड वाले स्क्रीन लॉक काफी ज्यादा पुराना हो चुके है | लेकिन आज भी कई लोग अपने फोन में वही पुराने वाले स्क्रीन लॉक इस्तेमाल करते आ रहे हैं | अगर आप अपने फोन में सबसे हटके स्क्रीन लॉक लगाना चाहते हैं,तो वॉइस लॉक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है |

Voice Screen Lock आज के समय में लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं | यह स्क्रीन लॉक आपके फोन की सिक्योरिटी को काफी ज्यादा बढ़ा देता है | तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक को डाउनलोड करके इस्तेमाल करेंगे |

Voice Screen Lock क्या है ?

यह मोबाइल फोन के लिए एक ऐसा ही स्क्रीन लॉक है जिससे आप अपने फोन को अपनी आवाज से अनलॉक कर सकते हैं | इसमें आपको कोई भी पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती,बस जो शब्द अपने सेट किया होगा उसे आपको बोलना होगा और आपकी आवाज सुनकर आपका फोन अनलॉक हो जाएगा | यही स्क्रीन लॉक बहुत ही मजेदार और फ्यूचरिस्टिक है |

किस-किस फोन में यह Lock काम करेगा ?

दोस्तों आपके पास किसी भी कंपनी का मोबाइल फोन क्यों ना हो आपके फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक आसानी से काम करेगा | यहां तक कि अगर आपके पास एक सस्ता फोन है,तो भी आपके फोन में यह अच्छे से काम करेगा | आपको इस बात का बिल्कुल भी चिंता नहीं करना है,कि आपके फोन में यह स्क्रीन लॉक काम करेगा या नहीं |

Also Read:

Voice Screen Lock Download

दोस्तों अगर आप भी अपने फोन को अपनी आवाज से अनलॉक करना चाहते हैं | यानी कि वॉइस स्क्रीन लॉक सेट करना चाहते हैं,तो आइए जानते हैं कैसे आप अपने फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक को डाउनलोड करेंगे |

  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है |
  • अब आपको ”Voice Screen Lock” लिखकर सर्च करना है |
  • आपके सामने वॉइस स्क्रीन लॉक आ जाएगा | जिस पर क्लिक करके आपको उसे अपने फोन में डाउनलोड कर लेना है |

voice access

Voice Screen Lock सेट कैसे करें ?

दोस्तों अगर आपने अपने फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक को डाउनलोड कर लिया है और आप चाहते हैं,उसे अपने फोन में सेट करके | अपने फोन को अपनी आवाज से अनलॉक करना,तो उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा |

Step 1. सबसे पहले अपने फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक को ओपन कर ले |

Step 2. अब आपको Next की बटन पर क्लिक कर देना है |

Step 3. Get Started के ऊपर क्लिक करें और सभी परमिशन को Allow कर दें |

Step 4. Lock Type के ऊपर क्लिक करके वॉइस लॉक का चयन कर ले |

Step 5. अब माइक के ऊपर क्लिक करके आपको अपना एक सीक्रेट शब्द बोलकर सेट कर लेना है |

Step 6. उसके बाद Set Pin के ऊपर क्लिक करके बैकअप के लिए एक पिन सेट कर ले |

Step 7. सब कुछ होने के बाद आपको होम पेज पर आ जाना है |

Step 8. इस लॉक को एक्टिवेट करने के लिए Lock Status के ऊपर क्लिक करें |

Step 9. Lock Screen Status को On कर दें |

Step 10. अब आपके फोन में यह स्क्रीन लॉक एक्टिवेट हो गया है |

Step 11. फोन को अनलॉक करने के लिए जो सीक्रेट शब्द आपने सेट किया था,वही शब्द आपको बोलना है और आपका फोन अनलॉक हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख द्वारा हमने आपको बताया कैसे आप अपने फोन में वॉइस स्क्रीन लॉक को सेट कर सकते हैं और अपने फोन को अपनी आवाज से अनलॉक कर सकते हैं | अगर आपको यह स्क्रीन लॉक और यह हमारा आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल मत भूलना |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!