Passport

ECR Passport and non ECR Passport in Hindi 2022 | ECR व non ECR Category क्या होता है

ECR vs Non ECR Passport:

ECR vs Non ECR Passport: दोस्तों एक नया पासपोर्ट बनवाते समय हमारे सामने दो विकल्प आते हैं ECR व non-ecr | इसमें बहुत ज्यादा लोग समझ नहीं पाते कि उनको कौन सा विकल्प सिलेक्ट करना चाहिए,इसीलिए आज हम इस लेख में बताएंगे ECR Passport and non ECR Passport का क्या मतलब है | ECR व non ECR Category मे क्या अंतर है |

दोस्तों आज के समय में विदेश कौन नहीं जाना चाहता | कई लोग विदेश घूमने, इलाज कराने, बिजनेस के लिए जाते हैं,लेकिन विदेश जाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज होता है पासपोर्ट | दोस्तों अगर आप विदेश जाने के लिए एक नया पासपोर्ट जारी करवाने जा रहे हैं, तो आपको यह जानकारी अवश्य होनी चाहिए,कि पासपोर्ट आवेदन करते समय यह जरूर पूछा जाता है, कि आप ECR Category में आते हैं,या फिर Non ENR Category में आते हैं | आपको पता होना चाहिए कि आप किस Category में आते हैं,आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ECR व ECNR Category क्या होते हैं,इनमें अंतर क्या होते है और पासपोर्ट आवेदन करते समय आपको क्या सिलेक्ट करना चाहिए या ECR or Non ECR |

Passport क्या है ?

दोस्तों पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता है जो यह दर्शाता है कि आप किस देश के हैं,आसान भाषा में कहें तो यह आपकी पहचान को दर्शाता है,पासपोर्ट के जरिए आसानी से आपकी पहचान की जा सकती है | पासपोर्ट के बिना आप एक देश से दूसरे देश नहीं जा सकते, विदेश यात्रा करने के लिए आपको पासपोर्ट बनवाना ही पड़ता है | Passport एक उच्च श्रेणी का दस्तावेज होता है,तो आप समझ गए होंगे कि पासपोर्ट क्या होता है |

पासपोर्ट की कैटेगरी

दोस्तों भारत सरकार ने पासपोर्ट को दो भागों में बांटा है 1) ECR व 2) Non ECR | अब पासपोर्ट संस्था खुद पुष्टि करेगा कि किसको कौन से कैटेगरी का पासपोर्ट देना चाहिए |

1) ECR पासपोर्ट क्या है ( ECR Passport Meaning )

ECR full form Emigration Check Required होता है | इसके अंतर्गत वह लोग आते हैं जिनके पास दसवीं या इससे ऊपर की कक्षा की मार्कशीट नहीं होती,आसान भाषा में कहें अगर आप दसवीं पास नहीं हो तो आपका ecr कैटिगरी का पासपोर्ट बनेगा | जब आपके पास सरकार द्वारा जारी किया गया दसवीं पास का मार्कशीट न हो,तब आप ECR Category में आते हैं |

अगर आपका ecr category का पासपोर्ट बन जाता है,तो आप को डरने की आवश्यकता नहीं है | इस पासपोर्ट से भी आप विदेश जा सकते हैं,लेकिन इसमें भी कुछ शर्ते होती है,जैसे कि अगर आप विदेश घूमने,पढ़ाई, इलाज के लिए जा रहे हैं तो आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी लेकिन लेकिन अगर आप विदेश किसी काम के सिलसिले में जा रहे हैं,तो ऐसे में सबसे पहले आपको Emigration Officer से Clearance लेना पड़ेगा तभी आप विदेश यात्रा कर सकते हैं | ECR category में ज्यादातर वह लोग आते हैं जो कम लिखे पढ़े मजदूर होते हैं या फिर किसी काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं |

Emigration क्या होता है

अब Emigration सुन कर आप लोग यही सोच रहे होंगे कि आखिर इमीग्रेशन का मतलब क्या होता है,तो आपको बता दूं इमीग्रेशन का मतलब पलायन करना होता है | जैसे कि कोई व्यक्ति बिजनेस या फिर रोजगार के लिए विदेश पलायन करता है तो इसी को एमिग्रेशन कहते हैं |

2) ECNR/Non ECR पासपोर्ट क्या है

ECNR Full Form Emigration Check Not Required होता है अर्थात इसके अंतर्गत वह व्यक्ति आते हैं जिनके पास दसवीं या फिर इससे ऊपर कक्षा की पास होने का सर्टिफिकेट होता है | अगर आप दसवीं कक्षा को पास कर लिए हैं और बकायदा आपके पास दसवीं का मार्कशीट या फिर सर्टिफिकेट है तो आपका पासपोर्ट non-ecr Category का बनेगा | non-ecr Category के जितने भी पासपोर्ट बनते हैं उनको Emigration Officer से कोई भी Clearance लेने की जरूरत नहीं पड़ती,वह किसी भी काम के लिए सीधा विदेश यात्रा कर सकते हैं इससे पता चलता है कि 10वीं पास योग्य होना कितना महत्वपूर्ण होता है |

Non ECR के लिए योग्यता

Non-ecr Category का पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको दसवीं पास होना आवश्यक है,अगर आपके पास दसवीं का मार्कशीट या सर्टिफिकेट मौजूद है तो आपका पासपोर्ट non-ecr कैटिगरी का बनेगा | यदि किसी व्यक्ति के पास दसवीं का सर्टिफिकेट नहीं है,लेकिन 12वीं या फिर उससे ऊपर कक्षा की सर्टिफिकेट मौजूद है तो उस व्यक्ति का पासपोर्ट non-ecr Category का ही बनेगा |

ECR vs Non ECR Passport में अंतर

ECR और Non ECR Category के पासपोर्ट में ज्यादा कुछ अंतर नहीं होता | अगर आप विदेश घूमने के लिए,इलाज के लिए जाते हैं तो दोनों ही पासपोर्ट में कोई भी अंतर आपको देखने को नहीं मिलेगा,लेकिन अगर आप रोजगार के लिए या फिर बिजनेस के लिए विदेश जाते हैं तो यहां पर आपको दोनों ही पासपोर्ट में अंतर देखने को मिलेगा | यानी अगर आपका पासपोर्ट non-ecr category का है तो आप आराम से विदेश जा सकते हैं लेकिन अगर आपका पासपोर्ट ECR Category का है और आप विदेश रोजगार,बिजनेस के लिए जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इमीग्रेशन ऑफिसर से क्लीयरेंस लेना पड़ेगा |

तो अब आप समझ गए होंगे आखिर ECR और non-ecr Category के पासपोर्ट में क्या अंतर है और किस व्यक्ति को कौन सा पासपोर्ट बनवाना चाहिए |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!