Yojna by Government

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट क्या है | Har Ghar Tiranga Certificate Download

Har Ghar Tiranga Certificate Download

Har Ghar Tiranga Certificate Download: दोस्तों इस साल हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है हमारे देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं ऐसे में सरकार इस मौके को खास बनाना चाहती है जिसके लिए सरकार चाहती है,कि आने वाले 15 अगस्त के दिन आप लोग अपने घर के छत पर या फिर ऑफिस की छत पर तिरंगा झंडा फहराए | ऐसे में आप लोग Offline तिरंगा फहराएंगे ही,लेकिन mygov के पोर्टल पर एक नया Campaign शुरू हो चुका है Har Ghar Tiranga का | जहां से आप लोग अपने नाम का हर घर तिरंगा Certificate जारी करा सकते हैं और इसके साथ आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं आज हम इस लेख द्वारा जानेंगे कि हम हर घर तिरंगा का Certificate कैसे बनाएंगे |

Har Ghar Tiranga Certificate Download

दोस्तों देश को आजाद हुए गए 75 साल होने जा रहा हैं,जो इस 15 अगस्त को पूरा हो जाएगा | कई लोग इस महोत्सव को तिरंगा झंडा फहरा कर मनाएंगे,तो कई लोग इस महोत्सव को पतंगे उड़ाकर मनाएंगे,लेकिन सरकार ने इस को देखते हुए अपने MyGov पोर्टल के जरिए यह देखना चाहते हैं कि कौन-कौन लोग Online तिरंगा फहरा रहे हैं,जिसके लिए mygov के पोर्टल पर आपको एक नया फीचर देखने को मिलेगा जहां से आप अपने लोकेशन पर तिरंगा झंडा को ऑनलाइन फहरा सकते हैं |

यह बहुत गर्व की बात है कि हम ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी अपने देश का तिरंगा फहरा सकते हैं,यह कितनी अद्भुत सोच है जो सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है जिन-जिन लोगों ने MyGov पोर्टल पर अपना तिरंगा झंडा अपने लाइव लोकेशन पर जारी कर दिया है,उनको यह देखने को मिलेगा कि भारत के नक्शे में कितने लोगों ने Online तिरंगा झंडा फहराया है |

तो चलिए दोस्तों आप भी अपने देश का तिरंगा झंडा गर्व के साथ Online फहराए साथ ही सरकार द्वारा जारी किया गया Har Ghar Tiranga Certificate को डाउनलोड कर लोगों के साथ Share करें,तो चलिए जानते हैं हम अपनी Live Location पर तिरंगा झंडा कैसे फहराएंगे साथ ही हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करेंगे |

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट क्या है

भारत सरकार द्वारा जारी किया गया हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट यह दर्शाता है,कि आपने ऑनलाइन तिरंगा झंडा को अपने लोकेशन पर फहराया है | इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए बस आपको अपना फोटो,नाम और मोबाइल नंबर देना पड़ता है उसके बाद आसानी से आपका हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बन जाता है | इस सर्टिफिकेट को आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं जो कि एक गर्व की बात होगी |

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको https://amritmahotsav.mygov.in/ के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वहां पर आपको Har Ghar Tiranga का बैनर दिखेगा,उस पर Join the Moment के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको PIN A FLAG के ऊपर क्लिक कर देना है |
  • Profile PictureName और Mobile Number भर कर Next पर क्लिक करना है |
  • अब आपकी Location Found हो रही होगी,वहां पर आपको PIN A FLAG पर क्लिक कर लेना है |
  • PIN A FLAG पर क्लिक करते ही आपका तिरंगा झंडा वहां पर लहराने लगेगा |
  • उसके बाद आपके सामने Congratulations Your flag has been pinned लिखा हुआ आएगा, जिसमें नीचे आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट का भी ऑप्शन दिखेगा |
  • अब Download Certificate के ऊपर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट आप डाउनलोड कर लीजिए जिसे आप सभी जगह शेयर कर सकते हैं |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!