Aadhar Card

बैंक खाता को NPCI से ऑनलाइन कैसे लिंक करें | Bank Account me Aadhaar NPCI Link Kaise Kare Online

आज हम आपको बताएंगे कैसे आप 5 मिनट के अंदर अपने बैंक खाता को आधार NPCI से ऑनलाइन लिंक करा सकते हैं

Bank Account me Aadhaar NPCI Link Kaise Kare Online: दोस्तों अगर आपके बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक नहीं है,तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आप 5 मिनट के अंदर अपने बैंक खाता को आधार NPCI से ऑनलाइन लिंक करा सकते हैं | आपको बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी |

दोस्तों आज के समय में किसी भी सरकारी स्कीम या फिर योजना का पैसा अपने अकाउंट में लेने के लिए आधार NPCI का लिंक होना जरूरी है | अगर आधार NPCI से लिंक नहीं होगा,तो ऐसे में किसी भी सरकारी स्कीम या फिर योजना का पैसा आपके अकाउंट में नहीं आ पाएगा |

सरकार जब भी किसी स्कीम या फिर योजना का पैसा भेजती हैं,तो वह आपके आधार नंबर के माध्यम से भेजती हैं,तो ऐसे में आपके बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक ही नहीं होगा तो पैसे आपके खाता में कैसे आएंगे | आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे चेक करोगे कि आपका बैंक खाता आधार NPCI से लिंक है या फिर नहीं |

अगर आपका बैंक खाता आधार NPCI से लिंक नहीं है, तो आप कैसे अपने बैंक खाता को आधार NPCI से लिंक करोगे ऑनलाइन उसका भी पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं | इस लेख द्वारा आपको आधार NPCI के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा |

NPCI क्या है ?

दोस्तों NPCI का मतलब होता है National Payment Corporation of India जिस का हिंदी में अर्थ है भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम | इसे भारतीय रिजर्व बैंक RBI व भारतीय बैंक संघ द्वारा 2007 में एक मजबूत भुगतान बनाने के लिए लागू किया गया | इस प्रणाली को मुद्रा भुगतान और निपटारा के संचालन के लिए संगठित किया गया है | इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार की सरकारी योजना सुविधा का पैसा सीधा आपके बैंक खाते में आता है |

आधार NPCI लिंक प्रणाली

भारत सरकार व भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक कराना आवश्यक है | इसी को देखते हुए सभी बैंकों ने आधार NPCI लिंक करने का प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू कर दिया है | भारत के तीन ऐसे बैंक है जिन्होंने आधार एनपीसीआई लिंक करने का प्रोसेस ऑनलाइन रखा है लेकिन आज के समय में भी कई ऐसे बैंक है जो यह काम ऑफलाइन करते हैं |

बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक है या नहीं ? कैसे पता लगाएं

दोस्तों अब आप अपने स्मार्टफोन से ही पता लगा सकते हैं,कि आपका बैंक खाता आधार एनपीसीआई से लिंक है या फिर नहीं जिसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा |

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |

• उसके बाद आपको नीचे Aadhaar Service देखने को मिलेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है |

• अब आपको Aadhaar Linking Status के ऊपर क्लिक कर देना है |

• आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड को डालकर Send OTP पर क्लिक कर देना है |

• आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक OTP आएगा,उस OTP को लिखकर नीचे Submit पर क्लिक कर देना है |

• Submit करते ही आपके सामने आ जाएगा कि आपका बैंक आधार एनपीसीआई से लिंक है या फिर नहीं |

Bank Account me Aadhaar NPCI Link Kaise Kare Online

दोस्तों बैंक खाता को आधार NPCI से ऑनलाइन लिंक कराने का प्रोसेस सिर्फ तीन बैंकों ने चालू किया है जिसमेंजिसमें Indian Bank,Bank of Baroda and Punjab National Bank शामिल है | बाकी दूसरे बैंक ऑफलाइन माध्यम से आधार NPCI लिंक कर रहे हैं | हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम बताएंगे जो भी आपको सही लगे उसके जरिए आप अपने बैंक खाते को आधार NPCI से लिंक कर सकते हैं |

Aadhaar NPCI Link Online Bank

1) Indian Bank
2) Bank of Baroda
3) Punjab National Bank

1. Indian Bank Aadhaar NPCI Online Link Process

Step 1. सबसे पहले आपको कोई भी एक ब्राउज़र को ओपन कर लेना है |

Step 2. Indian Bank NPCI Link लिखकर सर्च करना है |

Step 3.Online Aadhaar Seeding- indian bank” आएगा तो आपको पहले वाले लिंक के ऊपर क्लिक कर देना है |

Step 4.अपना अकाउंट नंबर,कैप्चा कोड डालकर I Agree”Consent Form” के चेक बॉक्स पर क्लिक कर दें |

Step 5. सब कुछ होने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है |

Step 6. आपके बैंक खाता मे जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी आएगा ओटीपी डालकर आपको अपना खाता वेरीफाई कर लेना है |

Step 7. अब आपको अपना आधार नंबर डालकर सेंड ओटीपी के ऊपर क्लिक करना है |

Step 8. आप के आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको डालकर वेरीफाई कर लेना है |

Step 9. OTP Verify होते ही आपके इंडियन बैंक खाता में आपका आधार NPCI लिंक हो जाएगा |

यह भी पढें: आधार कार्ड में ऑनलाइन फोटो कैसे बदले
2. Bank of Baroda Aadhaar NPCI Link Online Process

Step 1. कोई भी एक ब्राउज़र को ओपन कर ले और टाइप करें ”Bank of Baroda NPCI Link” |

Step 2. आपके सामने पहला ही ऑप्शन Service – Bank of Baroda लिखा हुआ आएगा उस पर आपको क्लिक कर ओपन कर लेना है |

Step 3. अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालकर जनरेट ओटीपी के ऊपर क्लिक करें |

Step 4. आपकी बैंक खाता के साथ जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है |

Step 5. अब आपको अपना आधार नंबर डालकर सेंड ओटीपी के ऊपर क्लिक करना है |

Step 6. आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर OTP आएगा जिसे आपको डालकर वेरीफाई करना है |

Step 7. जैसे कि आप OTP Verify करेंगे आपके बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक हो जाएगा |

3. Punjab National Bank Aadhaar NPCI Link Online Process

Step 1. सबसे पहले आपको पंजाब नेशनल बैंक का आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर लेना है |

Step 2. आपको E-Services देखने को मिलेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है |

Step 3. जिसके बाद OTP Based Aadhaar Seeding पर क्लिक कर देना है |

Step 4. अब ”Check Here For OTP Based Aadhaar Seeding” पर क्लिक कर देना है |

Step 5. अपना अकाउंट नंबर डालकर Continue करें |

Step 6. बैंक खाता में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा उस पर OTP आएगा जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है |

Step 7. अब आपको अपना आधार नंबर डालकर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है |

Step 8. आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी आएगा वह डालकर आपको Validate के ऊपर क्लिक करना है |

Step 9. जैसे कि आप वैलिडेट के ऊपर क्लिक करते हैं आपके बैंक खाते में आधार NPCI लिंक हो जाएगा |

Bank Account me Aadhaar NPCI Offline Kaise Link Kare

दोस्तों अगर आपके बैंक में आधार NPCI ऑनलाइन लिंक नहीं हो रहा है,तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी अपने बैंक खाते में आधार NPCI लिंक करा सकते हैं |जिसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा |

Step 1. सबसे पहले आपको अपने बैंक में जाना पड़ेगा |

Step 2. वहां से आधार NPCI लिंक करने का फॉर्म प्राप्त करें,यह फॉर्म आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं | Download Aadhar NPCI Link Form

Step 3. फॉर्म मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें |

Step 4. फॉर्म भरने के बाद उसके साथ आधार कार्ड का जेरोक्स कॉपी अटैच कर ले |

Step 5. अब आपको यह फॉर्म अपने ब्रांच मैनेजर को दे देना है |

Step 6. कुछ दिनों के अंदर आपके बैंक खाता के साथ आधार NPCI लिंक हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया कैसे आप आसानी से घर बैठे अपने बैंक खाते में आधार NPCI को लिंक करा सकते हैं | उम्मीद यही करता हूं कि आपको यह बहुत ही पसंद आया होगा | हालांकि कई बैंकों में यह प्रोसेस ऑनलाइन होता है और कई बैंकों में यह प्रोसेस ऑफलाइन होता है | अगर आपके भी बैंक खाते में आधार एनपीसीआई लिंक हो गया तो इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!