Application

बिना फोन को छुए अपने आवाज से चलाओ फोन | Use Phone With Voice | Voice Access App

आप फोन को छुए बिना ही अपने आवाज से चला सकते हैं | जो भी आप फोन को बोलेंगे आपका फोन वही करेगा

Voice Access App: दोस्तों गूगल ने एक ऐसा ऐप लॉन्च कर दिया है,जिसके जरिए आप फोन को छुए बिना ही अपने आवाज से चला सकते हैं | जो भी आप फोन को बोलेंगे आपका फोन वही करेगा | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे कैसे आप Voice Access ऐप को डाउनलोड करके अपने फोन में सेट करेंगे |

दोस्तों आपने बहुत सारे ऐप को देखा होगा,जिससे हम फोन में अजीबो गरीब चीजें कर सकते हैं | लेकिन गूगल ने सबकी बोलती बंद कर दी,ऐसा ऐप लाया गूगल ने जो आपकी आवाज सुनकर ही आपके फोन को चलाता है |आप अपने फोन को जो भी बोल कर आदेश देंगे आपका फोन वही करेगा | यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह सच है |

इस ऐप को प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड किया है और काफी अच्छी 4.1 स्टार रेटिंग के साथ यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है | आइए जानते हैं कि यह ऐप कैसे काम करता है और कैसे आप इसे अपने फोन में इस्तेमाल करेंगे |

Voice Access App क्या है ?

यह ऐप गूगल द्वारा लांच की गई एक ऐसी ऐप है,जो आपके स्मार्टफोन को पूरी तरह से वॉइस कंट्रोल बना देती है | इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपका फोन आपके आवाज से चलने लगता है,यानी कि जो भी आप अपने फोन को बोलेंगे आपका फोन वही करेगा | इस ऐप के अंदर और भी कई अलग-अलग प्रकार के फीचर मिलते हैं |

Voice Access App किस-किस फोन में काम करता है ?

दोस्तों चाहे आपके पास किसी भी कंपनी का स्मार्टफोन क्यों ना हो आप आसानी से इस ऐप को डाउनलोड करके अपने फोन मे इस्तेमाल कर सकते हैं | अभी तक जितने भी एंड्रॉयड फोन आते हैं सभी में यह ऐप आसानी से सपोर्ट करता है और अच्छे से वर्क भी करता है |

Also Read

Voice Access ऐप को कैसे डाउनलोड करें ?

अगर आप चाहते हैं अपने फोन को अपने आवाज से चलाना तो आपको अपने फोन में वॉइस एक्सेस ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा | अब इस ऐप को कैसे डाउनलोड करना है आइए उसका पूरा प्रोसेस बता देता हूं |

  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कर ले |
  • voice Access लिखकर सर्च करें |
  • आपके सामने ऐप आ जाएगा जिस पर आपको क्लिक करके अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना है |

Voice Access

Voice Access App कैसे सेटअप करें या कैसे चलाएं ?

वॉइस एक्सेस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसको कैसे सेटअप करना है और कैसे इस्तेमाल करना है इसके बारे में भी जानना बेहद जरूरी है | आइए जानते हैं वॉइस एक्सेस ऐप को आप कैसे आप चलाएंगे |

Step 1. सबसे पहले वॉइस एक्सेस ऐप को ओपन कर लेना है |

Step 2. आपके सामने एक पॉपअप मैसेज आएगा तो आपको Ok पर क्लिक कर देना है |

Step 3. अब Accessibility सेटिंग से वॉइस एक्सेस एप को On कर लेना है |

Step 4. जिसके बाद Agree का चयन करके कंटिन्यू करें |

Step 5. आपको Listen for Commands whenever my screen is on का चयन करके कंटिन्यू करना है |

Step 6. सभी परमिशन को अलाउ कर दें |

Step 7. अब आपके फोन डिस्प्ले पर एक गोला आइकॉन दिखेगा जिस पर आप को क्लिक कर देना है |

Step 8. अब जो भी आप अपने फोन को बोलेंगे आपका फोन वही करेगा | आपके फोन में वॉइस एक्सेस ऐप है पूरी तरह से सेटअप हो चुका है |

Step 9. अगर आप इस ऐप को बंद करना चाहते हैं,तो आपको अपने फोन का नोटिफिकेशन पैनल नीचे करके Tap to Pause के ऊपर क्लिक कर देना होगा,उसके बाद यह ऐप बंद हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया कैसे आप गूगल की एक नई ऐप द्वारा अपने फोन को अपने ही आवाज से चला सकते हैं | जिसके लिए आपको अपने फोन को एक बार भी टच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी | मैं यही बोलूंगा एक बार आप इस ऐप को जरूर से जरूर ट्राई करना आपको पक्का पसंद आएगा | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद है तो इसे शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!