Yojna by Government

My Scheme Portal क्या है ? इस पोर्टल पर अपने लिए सरकारी योजनाएं कैसे खोजें | My Scheme Portal पूरी जानकारी

यह पोर्टल नागरिकों को उनके लिए सही सरकारी योजनाओं को खोजने में मदद करता है | यह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी दर्शाता है

My Scheme Portal: यह भारत सरकार द्वारा लांच किया गया एक ऐसा पोर्टल है जहां पर आपको सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली अनेक प्रकार की योजनाएं देखने को मिल जाएंगी | माय स्कीम पोर्टल पर आप अपने लिए कोई भी योजना को खोज सकते हैं और वही से उस योजना के लिए आवेदन भी कर सकते हैं |

दोस्तों किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हमें अलग-अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता था | जिससे हमारा समय काफी ज्यादा व्यर्थ होता था | लेकिन माय टीम पोर्टल के आ जाने से हमारा समय और प्रयास काफी ज्यादा बचने वाला है | क्योंकि इस एक पोर्टल से आप आनेको सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं |

My Scheme Portal क्या है ?,इस पोर्टल पर अपने लिए सरकारी योजनाएं कैसे खोजें ?,माय स्कीम पोर्टल के लाभ क्या है ? यह सब हम इस आर्टिकल द्वारा आपको बताने वाले हैं इसीलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

My Scheme Portal क्या है ?

यह पोर्टल नागरिकों को उनके लिए सही सरकारी योजनाओं को खोजने में मदद करता है | यह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी दर्शाता है | My Scheme Portal नागरिक को भिन्न-भिन्न सरकारी वेबसाइटों पर जाने की समस्या को समाप्त करता है | इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की जीवन को आसान बनाना है | आप इस पोर्टल द्वारा किसी भी सरकारी योजना को खोज सकते हैं और उस योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं |

My Scheme Portal का मिशन सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए सरकार यूजर इंटरफेस को सुव्यवस्थित करना चाहती है | इस पोर्टल का उपयोग करके आप विभिन्न सरकारी योजनाओं का पता लगा सकते हैं,अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं |

My Scheme Portal के लाभ

  • इस पोर्टल के द्वारा नागरिक 13 श्रेणी की 203 प्रकार की सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करके उसका लाभ उठा सकते हैं |
  • देश के नागरिकों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए माय स्कीम पोर्टल को लांच किया गया है |
  • अब नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर जाकर सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है | क्योंकि सब कुछ अब एक ही पोर्टल पर होगा |
  • इस पोर्टल से नागरिकों का समय और प्रयास दोनों की बचत होगी |
  • इस पोर्टल पर कृषि क्षेत्र,व्यापार,शिक्षा,सामाजिक क्षेत्र,बैंकिंग,खेल व अनेक प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं |

My Scheme Portal पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
  • इस पोर्टल का लाभ सभी वर्ग के नागरिक उठाने के पात्र हैं |

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

My Scheme Portal पर योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले My Scheme Portal को ओपन कर ले |
  • इस पोर्टल पर आपको कुल 14 श्रेणियों से जुड़ी योजनाएं प्रदर्शित होंगे |
  • आप जिस श्रेणी की योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके ऊपर क्लिक करें |
  • उसके बाद आपके सामने उस श्रेणी से जुड़ी सभी योजनाएं खुलकर आ जाएंगी |

Also Read,

  1. Ayushman Card List Me Name Kaise Jode: आयुष्मान कार्ड बिना लिस्ट में नाम के कैसे बनाए ? Ayushman Golden Card
  2. बैंक खाता में ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? Link Mobile Number in Bank Account Online
  3. ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार ₹3000 महीना देगी | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,मोबाइल से करें अप्लाई
  • अब जिस योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस योजना का चयन कर लेना है |
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिस पर आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होंगी |
  • आपके सामने आवेदन करने की प्रक्रिया का भी ऑप्शन मिलेगा जिसके ऊपर क्लिक कर देना है |
  • आवेदन की प्रक्रिया को आपको सही-सही फॉलो करना है उसके बाद आप अपनी योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे |
  • इस प्रकार आप अपनी आवश्यकतानुसार योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

My Scheme Portal पर अपने लिए योजनाएं कैसे खोजें ?

STEP 1. सबसे पहले My Scheme पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |

STEP 2. ”Find scheme for you” के ऊपर क्लिक करना है |

STEP 3. आपके बारे में कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसमें आपको सभी जानकारी को सही-सही देना है |

STEP 4. उसके बाद आप जिस योजना के लिए पात्र होंगे वह योजना आपको दिखाए जाएंगे |

STEP 5. अपनी आवश्यकतानुसार आप जिस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके ऊपर क्लिक कर ले |

STEP 6. उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया के ऊपर क्लिक करें |

STEP 7. इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपनी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप My Scheme Portal का इस्तेमाल करके,अपने आवश्यकतानुसार योजना को खोज सकते हैं और आवेदन करके उस योजना का लाभ उठा सकते हैं | यह एक ऐसा पोर्टल है जिस पर आपको सभी प्रकार की सरकारी योजनाएं देखने को मिल जाएंगी | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!