How to

Bharat Gas e-KYC Online | Bharat Gas e-KYC Kaise Kare | Bharat Gas e-KYC Process

Bharat Gas e-KYC Online

Bharat Gas e-KYC Online: दोस्तों अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है तो आपको जल्द से जल्द ई केवाईसी करना होगा भारत सरकार का आदेश आ चुका है | इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कैसे आप Bharat Gas e-KYC Online कर सकते हैं |

Bharat Gas e-KYC Online

दोस्तों भारत सरकार की तरफ से एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें सभी LPG Gas धारकों को फिर से ई केवाईसी करना होगा | अगर आप ई केवाईसी नहीं करते हैं तो आपको हर सिलेंडर के पीछे मिलने वाली सब्सिडी सरकार बंद कर देगी | इसीलिए अगर आप चाहते हैं आपका सब्सिडी बंद ना हो तो आपको ई केवाईसी करना ही पड़ेगा |

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर आप LPG Gas e-KYC कैसे करेंगे ? तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें ! ई केवाईसी करना बहुत ही आसान हो गया है | आप अपने घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप से ऑनलाइन ही एलपीजी गैस में ई केवाईसी कर सकते हैं |

आपके घर में किसी भी कंपनी का एलपीजी गैस कनेक्शन क्यों ना हो आप आसानी से ऑनलाइन ही ई केवाईसी कर सकते हैं | अगर आपके घर में भारत गैस का कनेक्शन है तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Bharat Gas e-KYC Online Kaise Kare इसका प्रोसेस बताने वाले हैं ! जिसके लिए बस आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा |

Also Read – Aadhar card address change online | how to change address in aadhar card online!aadhar address change

Documents For Bharat Gas e-KYC Online

दोस्तों भारत गैस में ऑनलाइन ई केवाईसी करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी ही आप ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं | बिना दस्तावेज के आप ऑनलाइन ई केवाईसी नहीं कर सकते | इसीलिए सबसे पहले नीचे दिए गए लिस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़े कि आपके पास वह दस्तावेज है या फिर नहीं है |

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • भारत गैस में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

Bharat Gas e-KYC Online Process

दोस्तों भारत गैस में ऑनलाइन ई केवाईसी करना बहुत ही आसान हो गया है | जिसके घर में भारत गैस का कनेक्शन है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है वह घर बैठे ऑनलाइन ही ई केवाईसी कर सकते हैं | हम आपको भारत गैस में Online e-KYC करने का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसे आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना है |

  • सबसे पहले आपको भारत गैस की https://my.ebharatgas.com/bharatgas आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर New User के ऊपर क्लिक करके अपना सबसे पहले अकाउंट बना लेना है |
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको Login के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर Login कर लेना है |
  • Login करने के बाद Submit KYC के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके सामने Know Your Customer (KYC) form ओपन होकर आ जाएगा |
  • अब आपको इस KYC फॉर्म को अच्छी तरह से भर लेना है |
  • फॉर्म भरने के बाद जेनरेट ओटीपी के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा उसे डालकर वेरीफाई करना है |
  • सब कुछ होने के बाद Update KYC के ऊपर क्लिक कर देना है |
  • जिसके बाद भारत गैस में आपका ई केवाईसी हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया है कैसे आप भारत गैस में ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं | अगर आपके घर में भारत गैस का कनेक्शन है तो इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से आप घर बैठे ही केवाईसी कर सकते हैं | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!