How to

Ration Card apply online 2024 | new ration card kaise banaye | How to apply ration card online

Ration Card apply online 2024

Ration Card apply online 2024: दोस्तों नया साल आ चुका है अब नए साल में राशन कार्ड ऑनलाइन बनाने का जो प्रोसेस है वह काफी ज्यादा बदल गया है | आज हम आपको Online Ration Card apply करने का बिल्कुल नया तरीका बताने वाले हैं | अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो इस आर्टिकल के माध्यम से आसानी से आप अपना नया राशन कार्ड बना सकते हैं |

Ration Card apply online 2024

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से नई-नई योजनाओं का लाभ दिया जाता है और हर महीने फ्री में राशन भी दिया जाता है | ऐसे में आप जान गए होंगे राशन कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है | पहले राशन कार्ड बनाने के लिए हमें इधर-उधर बहुत ज्यादा भटकना पड़ता था और लोगों को पैसे भी देने पड़ते थे |

इसी को देखते हुए भारत सरकार ने अब राशन कार्ड अप्लाई करने का जो प्रक्रिया है उसे ऑनलाइन कर दिया है | यानी कि आप बिना कहीं गए, बिना किसी को पैसा दिए खुद से ही Ration Card apply online कर सकते हैं | सबसे अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने में 5 से 10 मिनट का ही समय लगता है |

अब आप समझ सकते हैं कि ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने में कितना फायदा है आपका पैसा भी बचेगा और समय भी बचेगा | अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से 2024 का बिल्कुल नया प्रोसेस बताएंगे जिससे आप New Ration Card के लिए आवेदन कर पाएंगे | इसके लिए बस आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा |

Ration Card Benefits

दोस्तों सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि अगर आप राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो ऐसे में आपको कौन-कौन सा लाभ मिलेगा | बहुत बार ऐसा होता है कि लोग अपना राशन कार्ड तो बनवा लेते हैं लेकिन उनको राशन कार्ड के लाभ के बारे में पता नहीं होता जिसकी वजह से वह राशन कार्ड का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते | इसीलिए आप जान लीजिए राशन कार्ड के लाभ क्या है |

  • हर महीने आपको फ्री में राशन मिलता है !
  • राशन कार्ड से आप उज्ज्वला योजना का लाभ ले सकते हैं |
  • राशन कार्ड आपके आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की तरह काम करता है |
  • राशन कार्ड परिवार का फैमिली आईडी भी होता है |
  • BPL राशन कार्ड धारकों को सरकार आर्थिक सहायता भी देती है |
  • इसके अलावा जो भी सरकार की योजनाएं आती है उसका राशन कार्ड धारक आसानी से लाभ ले सकते हैं |

Also Read – LPG Gas e-KYC Kaise Kare | LPG Gas Subsidy e-KYC Complete Kaise Kare Online

Requirements ( for Online Ration Card Apply )

दोस्तों ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजों का होना आवश्यक है | जो कि इस प्रकार है –

  • स्मार्टफोन
  • लैपटॉप
  • कंप्यूटर
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन

Documents for Online Ration Card Apply

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आपके पास आवश्यक दस्तावेज है या फिर नहीं | अब ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करते समय कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगते हैं इसके बारे में सबसे पहले आप जान लीजिए |

  • ID Proof ( आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड )
  • Address Proof ( बैंक पासबुक, लाइट बिल )
  • आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर

Ration Card apply online 2024 Full Process

दोस्तों पहले नया राशन कार्ड अप्लाई करने का जो प्रक्रिया था वह अलग था लेकिन जैसे ही नया साल आया राशन कार्ड अप्लाई करने का प्रोसेस भी बदल गया | इसीलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिल्कुल नया प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जिससे आप अपना नया राशन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं | New Ration Card online Apply करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें |

  • दोस्तों सबसे पहले आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल https://nfsa.gov.in/ को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर Sign in / Register के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद Public Log in के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब यहां पर New User Sign up here के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके सामने छोटा सा रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा तो यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लेना है |
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login के ऊपर क्लिक करना है और Login Id, Password डालकर Sign in कर लेना है |
  • इसके बाद आपको Common Registration Facility के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब यहां पर New Registration के ऊपर क्लिक करके अपने राज्य का चयन करना है |
  • अब आपके सामने New Ration Card application form ओपन होकर आ जाएगा |
  • इस फॉर्म को आपको अच्छी तरह से भर लेना है और अपना फोटो और सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर लेना है |
  • सब कुछ होने के बाद आपको इसे सबमिट कर देना है |
  • इस तरह आप न्यू राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया है कि कैसे आप 2024 में एक नया राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं | अगर आपके घर में अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकता है | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!