How to

FASTag KYC अपडेट घर बैठे कैसे करें ? फास्ट टैग केवाईसी करने का आसान तरीका

FASTag KYC

FASTag KYC: दोस्तों अगर आपको नहीं पता FASTag केवाईसी अपडेट कैसे करना है ? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप बताएंगे जिसे फॉलो करके आसानी से आप FASTag केवाईसी कर सकते हैं |

FASTag KYC

दोस्तों नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में घोषणा की है कि सभी फास्ट टैग इस्तेमाल करने वाले नागरिकों को अपना KYC अपडेट करना होगा | अगर 31 जनवरी 2024 से पहले आप अपना केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो आपका फास्ट टैग बैंक द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा |

अगर आप चाहते हैं आपका FASTag ब्लैक लिस्ट में ना डाला जाए तो 31 जनवरी 2024 से पहले ही आपको अपना केवाईसी अपडेट करना होगा | नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि बहुत से लोगों ने डुप्लीकेट फास्ट टैग जारी करवा लिया है और आरबीआई के आदेश का उल्लंघन करते हुए KYC भी नहीं कराया है |

इसीलिए सभी को अपने FASTag में केवाईसी को अपडेट करना होगा | अगर आप नहीं जानते फास्ट टैग में केवाईसी अपडेट कैसे करना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपको इसका पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं | जिसके लिए बस आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना है |

Also Read – Bharat Gas e-KYC Online | Bharat Gas e-KYC Kaise Kare | Bharat Gas e-KYC Process

FASTag KYC अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों अगर आप अपने फास्ट ट्रैक में केवाईसी को अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट का होना आवश्यक है | कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी उसकी सूची नीचे दी गई है !

  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

अपने FASTag का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • FASTag Status चेक करने के लिए सबसे पहले fastag.ihmcl.com की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है |
  • इसके बाद Login के ऊपर क्लिक करना है |
  • आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर Login के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे आपको सत्यापित कर लेना है |
  • Login होने के बाद My Profile सेक्शन पर क्लिक करना है |
  • आपके सामने प्रोफाइल ओपन होकर आ जाएगा यही से दोस्तों आप स्टेटस चेक कर सकते हैं |

FASTag KYC Update Online

अब दोस्तों हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप FASTag KYC Online Update कर सकते हैं | केवाईसी अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए सभी Steps को ध्यानपूर्वक फॉलो करना है |

  • सबसे पहले आपको fastag.ihmcl.com की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • इसके बाद आपको अपना डिटेल डालकर Login कर लेना है |
  • Login करने के बाद My Profile के ऊपर क्लिक करना है |
  • इसके बाद KYC के ऊपर क्लिक करना है और अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को भरकर अपडेट के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब जरूरी आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है |
  • इसके बाद आपको कंसेंट देना है और कंफर्म करें कि ऊपर क्लिक करना है |
  • सब कुछ होने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद केवाईसी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
  • अब आपको 7 दिन का इंतजार कर लेना है 7 दिन में आपका केवाईसी अपडेट हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया है कैसे आप अपने FASTag में केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं | अगर आपके FASTag में केवाईसी अपडेट नहीं है तो 31 जनवरी 2024 से पहले कर ले | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!