Ration Card

डिजिटल Smart Ration Card ऑनलाइन कैसे बनाएं | How to Apply for Digital Smart Ration Card Online

Smart Ration Card Online Apply

Smart Ration Card Online Apply: दोस्तों अगर आप भी डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन बनाना चाहते हैं ? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कैसे आप घर बैठे डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन बना सकते हैं |

दोस्तों हमारा देश धीरे-धीरे डिजिटल दुनिया की तरफ बढ़ता जा रहा है | ऐसे में जो राशन कार्ड है वह अब डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड के रूप में बनने लगा है | डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड की एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग फायदे भी है जो हम इस आर्टिकल द्वारा जानने वाले हैं |

अगर आपके घर में डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड नहीं बना है तो आज हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताएंगे | जिससे आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप घर बैठे ही अपने फोन से डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं |

Digital Smart Ration Card क्या है ?

दोस्तों डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड प्लास्टिक का बना होता है और यह ATM कार्ड के साइज का होता है | इस पर घर के मुखिया की फोटो,नाम और अन्य फैमिली मेंबर्स का नाम होता है | डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के बाद आपको हर जगह अपना राशन कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है | बस आपको जाकर अपना नाम और फिंगरप्रिंट लगाना है आपको राशन मिल जाएगा इसीलिए इसे डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड कहते हैं |

डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड के फायदे ?

दोस्तों पुराने राशन कार्ड के मुकाबले जो डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड है उसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं | अगर आप डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनवा लेते हैं,तो आप को क्या-क्या फायदा मिलेगा आइए जानते हैं |

  • डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड एटीएम कार्ड की साइज का होता है ! इसे पॉकेट में रख कर आप आसानी से कहीं पर भी ले जा सकते हैं |
  • यह कार्ड पूरी तरह से वाटरप्रूफ होता है पानी में गिर जाने पर भी यह खराब नहीं होता |
  • राशन लेने के लिए आपको राशन कार्ड ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती बस आपको अपना फिंगरप्रिंट लगाना होता है |
  • डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड को आप ऑनलाइन डाउनलोड करके कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • इस कार्ड पर घर के मुखिया का कलर फोटो,नाम और घरवालों का भी नाम होता है |
  • डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बहुत ही कम दस्तावेजों से आसानी से बन जाता है |
  • डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड को आप पूरे भारत के सभी राज्यों में कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और राशन ले सकते हैं |

Also Read,

  1. Aadhaar Mitra क्या है ? आधार मित्र को कैसे इस्तेमाल करें | UIDAI New Chatbot Aadhaar Mitra
  2. Birth Certificate Online 2023 | घर बैठे बनवाएं किसी भी आयु का जन्म प्रमाण पत्र | Apply for Birth Certificate
  3. ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार ₹3000 महीना देगी | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,मोबाइल से करें अप्लाई

Digital Smart Ration Card Online Apply Documents

दोस्तों अगर आप भी चाहते हैं डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनाना तो उसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज मौजूद हो | अगर सभी प्रकार के दस्तावेज आपके पास उपलब्ध है तो आप आसानी से डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं | सभी दस्तावेज इस प्रकार है –

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस)
  • जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट)
  • बिजली या पानी का बिल 3 महीने पुराना
  • परिवार के मुखिया की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

डिजिटल Smart Ration Card ऑनलाइन कैसे बनाएं | How to Apply for Digital Smart Ration Card Online

दोस्तों अगर आपके पास सभी प्रकार के दस्तावेज मौजूद हैं और आप चाहते हैं डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड को बनाना तो उसके लिए आपको बताए गए सभी प्रोसेस कोई स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है | सभी स्टेट नीचे दिए गए हैं –

  • सबसे पहले आपको nfsa.gov.in के आधिकारिक पोर्टल को ओपन कर लेना है |
  • अब इस पोर्टल पर आपको राशन कार्ड के ऊपर क्लिक करना है |
  • उसके बाद Ration Card details on State Portals के ऊपर क्लिक करना है |

Smart Ration Card Online Apply

  • आपके सामने भारत के सभी राज्य आ जाएंगे आप जिस राज्य का डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनाना चाहते हैं उस राज्य के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके राज्य का आधिकारिक पोर्टल ओपन हो जाएगा |

Smart Ration Card Online Apply

  • अब नीचे की तरफ आपको जाना है वहां पर आपको Apply For New Ration Card दिखाई देगा उस पर क्लिक कर लेना है |

Smart Ration Card Online Apply

  • जिसके बाद For New Applicant के ऊपर क्लिक करें |

Smart Ration Card Online Apply

  • अपना मोबाइल नंबर डालकर Get OTP के ऊपर क्लिक कर ले |
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको डाल कर Proceed के बटन पर क्लिक करना है |
  • डिजिटल राशन कार्ड बनाने के लिए आप से कुछ सवाल जवाब किया जाएगा जिसका जवाब आपको Yes or No में दे देना है |
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको भर लेना है और साथ में परिवार वालों का भी नाम डाल देना है |
  • फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर ले |
  • सब कुछ होने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद कुछ दिन तक आपको इंतजार करना है फिर आपका राशन कार्ड बन जाएगा और आपके घर के पते पर पोस्ट के जरिए आ जाएगा |

Note-

दोस्तों एक जरूरी बात आपको बता देना चाहता हूं कि हर राज्य में ऑनलाइन डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है | इसीलिए सबसे पहले आपको चेक कर लेना है कि आपके राज्य में ऑनलाइन डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बन रहा है या फिर नहीं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप घर बैठे Digital Smart Ration Card को ऑनलाइन बना सकते हैं | अगर आपका डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड नहीं बना है तो आप भी बताए गए सभी Step को फॉलो करके अपना डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनवा सकते हैं | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि वह भी घर बैठे ऑनलाइन ही अपना डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड बनवा पाए

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.
Back to top button
error: Content is protected !!