Aadhar CardHow to

1 अप्रैल 2023 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा | Income Tax India big Update on Pan Card Aadhar Link

Income Tax India big Update on Pan Card Aadhaar Linking

Pan Card Aadhar Link: दोस्तों अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है,तो 1 अप्रैल 2023 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा | Income Tax India की तरफ से एक बहुत ही बड़ी अपडेट आई है जो हम आपको इस आर्टिकल द्वारा बताने वाले हैं |

दोस्तों Income Tax India ने पहले ही यह नोटिस जारी कर दिया था कि सबको अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना है | लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवा रखा है | ऐसे लोगों के लिए इनकम टैक्स इंडिया ने ट्वीट करके वार्निंग दी है | कि अगर आप 31 मार्च 2023 से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाते हैं,तो 1 अप्रैल 2023 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा |

Pan Card Aadhar Link

अब आप समझ गए होंगे कि पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना कितना महत्वपूर्ण है | अगर आपका पैन कार्ड अभी भी आधार कार्ड से लिंक नहीं है ? तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लेना चाहिए | अगर आप नहीं जानते कि पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करना है,तो इसका पूरा प्रोसेस हम इस आर्टिकल द्वारा आपको बताने वाले हैं |

Check Pan Card Aadhar Link Status

दोस्तों पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने से पहले आपको स्टेटस चेक करना है,कि कहीं आपका पैन कार्ड पहले से ही आधार कार्ड से लिंक तो नहीं हो रखा | स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें |

  • सबसे पहले incometax.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • अब आपको लिंक आधार स्टेटस के ऊपर क्लिक करना है |
  • अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालकर View Link Aadhaar status के ऊपर क्लिक करें |
  • अब आपको दिखाई देगा कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या फिर नहीं |

Pan Card Aadhar Link Fee ?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते हैं ! तो अब आपको ₹1000 का शुल्क देना पड़ेगा | यह शुल्क पहले कम था लेकिन अभी इसे बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है | पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको पेमेंट करना होगा | पेमेंट करने के 4-5 दिन बाद पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं |

Also Read,

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 2022-23 | Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin Online Apply
  2. डिजिटल Smart Ration Card ऑनलाइन कैसे बनाएं | How to Apply for Digital Smart Ration Card Online
  3. आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है ऐसे देखें | How to Check Aadhar Card Authentication History

Pan Card Aadhar Link full Process

दोस्तों अगर आपने चेक कर लिया है ! आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते हैं | तो यह पहले के मुकाबले काफी ज्यादा आसान हो गया है | पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें |

  • पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको ₹1000 का शुल्क Incometax.gov.in पर भुगतान करना होगा |
  • शुल्क का भुगतान करने के 4-5 दिन बाद आपको इनकम टैक्स इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • जिसके बाद Link Aadhar के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालकर Validate के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा जिसे आपको डालकर Verify के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा इसके लिए आपको कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ेगा |

How to Check Pan Card Active or Not ?

दोस्तों अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड चालू है या फिर बंद हो गया है | तो यह भी बहुत ही आसान है ! इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना है |

  • सबसे पहले Incometax.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • Verify Your Pan के ऊपर क्लिक करना है |
  • अपना पैन कार्ड नंबर,पूरा नाम,जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालकर Continue के ऊपर क्लिक करें |
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको डालकर वेरीफाई कर लेना है |
  • आपका पैन कार्ड Active है या नहीं आपके सामने आ जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख द्वारा हमने एक बहुत ही जरूरी अपडेट के बारे में आपको बताया है | अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है,तो 1 अप्रैल 2023 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा | इसीलिए जिसका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है वह 31 मार्च 2023 से पहले अपने लिंक करा लें | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो,तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उनका पैन कार्ड निष्क्रिय होने से बच सकें

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!