Aadhar Card

Aadhar Card Big Update 2023 | सभी आधार कार्ड धारक जल्द करें ये काम वरना Sarkari Yojana का लाभ नहीं मिलेगा

इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे कैसे आप ऑनलाइन ही अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं

Aadhar Card Document Update: दोस्तों अगर आपका आधार कार्ड आज से 10 साल पहले बना था और बीच में आपने अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट का काम नहीं करवाया है,तो आपको अपने आधार कार्ड में दस्तावेजों को अपडेट कराना होगा | सरकार की तरफ से आधार कार्ड को लेकर यह बड़ी अपडेट आई है |

दोस्तों आधार कार्ड जब नया-नया बनना शुरू हुआ था,तो ऐसे में कई लोगों ने अपने आधार कार्ड को बिना दस्तावेज के ही बनवा लिया था | कई लोगों ने नए आधार कार्ड को बनवाने के लिए पूरे दस्तावेज भी नहीं दिए थे | ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट नहीं कराते हैं,तो आप सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे |

इसीलिए सरकार की तरफ से यह बड़ी अपडेट आई है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है,तो आपको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कराना होगा | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे कैसे आप ऑनलाइन ही अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं |

Aadhar Card Document Update 2023

हमारे वे सभी आधार कार्ड धारक जिन्होंने अपना आधार कार्ड आज से 10 साल पहले बनवाया था,या फिर ऐसे आधार कार्ड धारक जिन्होंने बिना दस्तावेज के ही आधार कार्ड बनवा लिया था,और बीच में आधार कार्ड को कभी भी अपडेट नहीं करवाया | उनको भारत सरकार के नए दिशा-निर्देश का पालन करते हुए अपने आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट कराना होगा |

आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट कराने के लिए आपको ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा | यदि कोई भी आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट नहीं कराता है,तो उसका आधार कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और वह किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएगा | इसीलिए अपने आधार कार्ड में जल्द से जल्द दस्तावेज को अपडेट करा के अपने आधार कार्ड को रद्द होने से बचा लो |

Aadhar Card Document Update Document Update Fee

दोस्तों आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कराने के लिए कुछ शुल्क लिए जाते हैं | अगर आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट कराते हैं,तो उसके लिए आपको ₹25 का शुल्क देना पड़ता है | आधार कार्ड में ऑफलाइन दस्तावेज को अपडेट कराने पर आपको ₹50 का शुल्क देना पड़ता है |

How to Update Document in Aadhar Card Online ?

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कराना चाहते हैं,तो आइए हम जानते हैं कि घर बैठे कैसे हम अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कर पाएंगे | इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है |

STEP 1. सबसे पहले myAadhaar के आधिकारिक पोर्टल को ओपन कर लेना है |

STEP 2. लॉगइन के बटन पर क्लिक करें |

STEP 3. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी के ऊपर क्लिक करें |

STEP 4. आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालकर आपको लॉगिन कर लेना है |

STEP 5. अब डॉक्यूमेंट अपडेट के ऊपर क्लिक करें |

Also Read

STEP 6. आपके सामने कुछ इंफॉर्मेशन आएगा जिसे आपको पढ़ लेना है,उसके बाद Next के बटन पर क्लिक करना है |

STEP 7. फिर से NEXT के बटन पर क्लिक करें |

STEP 8. आपके आधार कार्ड का डेमोग्राफी डिटेल आ जाएगा जिसे आपको चेक कर लेना है,उसके बाद ” I Verify that above details are correct” के ऊपर क्लिक करें |

STEP 9. उसके बाद नीचे आना है और अपना प्रूफ आफ आईडेंटिटी दस्तावेज का चयन करके उसे अपलोड कर लेना है |

STEP 10. फिर से नीचे आना है और अब आपको प्रूफ ऑफ एड्रेस दस्तावेज का चयन करके उसे अपलोड कर लेना है |

STEP 11. दोनों दस्तावेज अपलोड होने के बाद ”I hereby…” के ऊपर क्लिक करके Next करें |

STEP 12. अब आपको पेमेंट के लिए बोला जाएगा तो आपको ”I hereby confirm..’ के ऊपर क्लिक करके
Make Payment करना है |

STEP 13. अब आपको UPI,Paytm,Net banking, wallet,credit/Debit card से ₹25 का पेमेंट कर देना है |

STEP 14. पेमेंट होने के बाद आपको एक रसीद प्राप्त हो जाएगा | लगभग 10 से 20 दिन के अंदर आपके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाएगा |

आधार कार्ड में ऑफलाइन दस्तावेज को कैसे अपडेट करें ?

अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं करा पा रहे हैं,तो आप ऑफलाइन भी |

ऑफलाइन आधार कार्ड में दस्तावेज को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी किसी भी आधार सेवा केंद्र जाना है | अपने साथ अपना ओरिजिनल आधार कार्ड,एक आईडी प्रूफ और एक एड्रेस प्रूफ लेकर जाना है | वहां पर आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा जिसे भर कर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज को अटैच करके जमा कर दें | फिर कुछ दिन बाद आपके आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया कैसे आप अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं | सरकार के मुताबिक डॉक्यूमेंट को अपडेट कराना सभी आधार कार्ड धारक के लिए अनिवार्य है | अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.
Back to top button
error: Content is protected !!