Aadhar Card

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करें बिल्कुल फ्री | Aadhar Card Documents Update Free For 3 Months

Aadhar Documents Update Free

Aadhar Documents Update Free: दोस्तों UIDAI का एक बहुत ही बड़ा अपडेट आया है जिसमें अब आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को बिल्कुल फ्री में अपडेट कर सकते हैं | इसके लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

दोस्तों पहले आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए हमें पैसे देने पड़ते थे | अगर हम आधार कार्ड मे डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपडेट करते थे तो ₹25 का देना होता था और अगर हम ऑफलाइन आधार सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट को अपडेट कराते थे तो ऐसे में ₹50 का चार्ज देना होता था | लेकिन अब UIDAI ने इस चार्ज को 3 महीने के लिए हटा दिया है यानी कि अब आप आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को बिल्कुल फ्री में अपडेट कर सकते हैं |

अब आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर हम आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को फ्री में कैसे अपडेट करेंगे ? इसका पूरा प्रोसेस क्या है ? तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कैसे आप अपने आधार कार्ड में बिल्कुल फ्री में डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं | उसके लिए बस आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा |

Aadhar Documents Update Free

दोस्तों अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले का बना हुआ है यानी की आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है,तो ऐसे में UIDAI की नई गाइडलाइन के हिसाब से आपको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करना होगा | आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने का पहले शुल्क लगता था ऑनलाइन ₹25,ऑफलाइन ₹50 ! लेकिन अब यूआईडीआई ने आधार कार्ड में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करना बिल्कुल फ्री कर दिया है |

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं करेंगे तो क्या होगा ?

दोस्तों जिसका आधार कार्ड 10 साल पहले का बना हुआ है और बीच में कोई भी डेमोग्राफिक अपडेट नहीं किया गया है तो उसको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करना अनिवार्य है | अगर आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं करते हैं तो यूआईडीआई की गाइडलाइन के हिसाब से आपका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है आप अपने आधार कार्ड को कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते | इसीलिए सबको अपने आधार कार्ड मे डॉक्यूमेंट को अपडेट करना जरूरी है |

आधार कार्ड मे डॉक्यूमेंट अपडेट करने के फायदे

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं यूआईडीआई ने अनाउंसमेंट कर दिया है कि सबको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना अनिवार्य है | अगर आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कर लेते हैं तो आपका आधार कार्ड निष्क्रिय होने से बच जाएगा | सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि अगर आप अभी अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपडेट करते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी चार्जेस नहीं देना होगा | बिल्कुल फ्री में ही आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट कर पाएंगे |

Also Read,

  1. आधार e-Sign क्या है ? डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कैसे करें | Aadhar e-Sign Explained
  2. How to Change Aadhar Card Photo | आधार कार्ड का फोटो कैसे बदले ?

Aadhar Documents Update Free for 3 Months

दोस्तों आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के पहले पैसे लगते थे लेकिन यूआईडीआई ने अपने आधार कार्ड धारकों के लिए डॉक्यूमेंट को अपडेट करना बिल्कुल फ्री कर दिया है लेकिन यह एक लिमिटेड समय के लिए है | यानी कि 15 March 2023 से लेकर 14 June 2023 तक आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं | यानी कि आधार कार्ड में 3 महीने के लिए डॉक्यूमेंट अपडेट बिल्कुल फ्री हो गया है |

Aadhar Documents Update Free Step By Step Online Process

दोस्तों अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है यानी कि 10 साल पहले आपने आधार कार्ड बनवाया था और बीच में आपने अपने आधार कार्ड में कोई भी डेमोग्राफिक अपडेट नहीं करवाया है ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना होगा | इसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं लगने वाले,तो कैसे आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करना है हम आपको पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसे आपको फॉलो करना है |

  • आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in को ओपन कर लेना है |
  • अब लॉगिन के बटन पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करना है |
  • जिसके बाद नीचे डॉक्यूमेंट अपडेट के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने कुछ इंट्रोडक्शन आएगा तो उसे NEXT करते जाना है |
  • जिसके बाद आपके आधार कार्ड का पूरा डिटेल आपके सामने आ जाएगा यहां पर I Verify that the above details are correct के ऊपर क्लिक करके नेक्स्ट कर देना है |
  • जिसके बाद आपको अपना प्रूफ आफ आईडेंटिटी डॉक्यूमेंट का चयन कर लेना है और उसे अपलोड कर देना है |
  • नीचे आना है और आपको प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट का चयन कर लेना है और उसे भी अपलोड कर देना है |
  • सभी डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने आ जाएगा This Service is free of cost till 14 June 2023 तो यहां पर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • आपको एक रसीद प्राप्त होगा जिसे आपको संभाल कर रख लेना है और कुछ दिन का इंतजार करना है जिसके बाद आपके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं | पहले आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए पैसे देने पड़ते थे लेकिन अब यूआईडीआई ने उसे बिल्कुल फ्री कर दिया है तो अगर आपके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं है तो जल्द से जल्द बिल्कुल फ्री में अपडेट कर ले | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!