How to

बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करें – Aadhar Card Link to Bank Account Online Process

Aadhar Card Link to Bank Account Online

Aadhar Card Link to Bank Account Online- दोस्तों क्या आपके बैंक अकाउंट में आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है और आप चाहते हैं ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना तो,आप बिल्कुल सही जगह आए हो | आज हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करोगे |

दोस्तों सरकार के आदेश अनुसार सभी भारतीय नागरिकों को अपने बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है,अगर कोई व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक नहीं करता है,तो उसका बैंक का अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा जिससे आप आने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाएंगे | इसीलिए आज हम इस लेख में आपको बताएंगे किस तरह से आप घर बैठे Aadhar Card Link to Bank Account Online कर सकते हैं |

Aadhar Card Link to Bank Account Online status check

दोस्त आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने से पहले आपको यह देखना जरूरी है,कि आपका बैंक अकाउंट कहीं पहले से ही आधार कार्ड के साथ लिंक तो नहीं है |

  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपको Aadhar Services के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको Aadhar Linking Status के ऊपर क्लिक करना है |
  • यहां पर आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर और कैप्चा डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है |
  • आपके आधार कार्ड के साथ जो भी मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालकर आपको सबमिट कर देना है |
  • अब आपके सामने पूरा स्टेटस आ जाएगा कि आपका बैंक का अकाउंट आपके आधार कार्ड के साथ लिंक है या फिर नहीं |

Aadhar Card Link to Bank Account Online ?

बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करने के एक नहीं बल्कि 5 माध्यम हैं | SMS,नेट बैंकिंग,ऑफिशियल बैंक एप,एटीएम और ऑफलाइन माध्यम से आप अपने आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं | अब हम आपको एक-एक करके 5 माध्यम के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे,जिसे आप फॉलो करके आसानी से अपने आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं |

1) SMS के जरिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करें ?

दोस्तों अगर आप का बैंक अकाउंट एसबीआई में है तो आपको बताने जा रहे हैं,कैसे आप SMS के जरिए अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं | इसके लिए आपको एक बार भी ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,घर बैठे 2 मिनट में आपका काम हो जाएगा | आइए पूरा प्रोसेस जानते हैं |

  • सबसे पहले आपको अपना मैसेज ऐप को ओपन कर लेना है |
  • अब आपको यहां पर टाइप करना है UID (Space) Aadhar Number (Space) Account Number |
  • इस मैसेज को 567676 इस नंबर पर भेज देना है |
  • अब कुछ समय बाद आपको आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक होने का Confirmation आ जाएगा |
  • इस प्रोसेस में आपको ध्यान रखना है कि यह SMS आपको उसी नंबर से भेजना है जो नंबर आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक है |

2) Net Banking के माध्यम से बैंक खाता को आधार से लिंक करें

दोस्तों अगर आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हो और आपने पहले से ही अपना आईडी पासवर्ड बना रखा है,तो आप आसानी से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड को बैंक का अकाउंट के साथ लिंक सकते हैं |

  • सबसे पहले आपको onlinesbi.com के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लेना है |
  • यहां पर आपको My Account के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको Aadhar With Bank Account (CIF ) पर क्लिक करना है |
  • यहां पर Confirmation के लिए आपका पासवर्ड पूछा जाएगा तो आपको अपना पासवर्ड डालकर Confirm कर लेना है |
  • अब आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा यहां पर आपको अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करना है |
  • सबमिट करते ही आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट के साथ लिंक हो जाएगा और आपको एक मैसेज भी आ जाएगा |

3) ATM से आधार कार्ड को अकाउंट के साथ लिंक करें

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करने में सक्षम नहीं है,तो आप अपने नजदीकी ATM में जाकर बैंक अकाउंट को आधार कार्ड के साथ लिंक करा सकते हैं | जिसका पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है |

  • ATM मशीन में सबसे पहले आपको अपना कार्ड डालना है |
  • उसके बाद आपको अपना ATM पिन डाल देना है |
  • अब आपको Services के ऊपर क्लिक करना है |
  • यहां पर आपको Registration वाला विकल्प सिलेक्ट करना है |
  • उसके बाद आप अपने अकाउंट का प्रकार ( Saving/Current ) चुने |
  • अब आपको अपना Aadhar नंबर डालकर OK के बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक ओटीपी आएगा वह डालकर आपको सबमिट करना है |
  • अब आपको दिखाई देगा बैंक खाते से आधार कार्ड Successfully लिंक हो गया है इसके थोड़े समय बाद आपको एक SMS भी प्राप्त हो जाएगा |

4) मोबाइल बैंकिंग ऐप द्वारा आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करें

दोस्तों आपका बैंक अकाउंट चाहे किसी भी बैंक में हो, हर एक बैंक का ऑफिशियल मोबाइल बैंकिंग ऐप होता है,जिसके जरिए भी आप अपने आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं | आइए हम आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं |

  • सबसे पहले मोबाइल बैंकिंग ऐप को ओपन कर लीजिए |
  • अपना आईडी पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लेना है |
  • अब आपको My Account वाले सेक्शन पर जाना है |
  • यहां पर आपको views/Update Aadhar Card Details दिए गए विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना आधार नंबर दो बार डाल कर Submit के बटन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से Successfully लिंक हो जाएगा |

5) Aadhar Card Link to Bank Account offline

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन तरीके से अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं कर पा रहे हैं,तो आप सीधे बैंक में जाकर भी अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं | जिसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा |

  • सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड का एक जेरॉक्स कॉपी निकलवा लेना है |
  • अब आपको बैंक में जाकर आधार को बैंक से लिंक कराने का फॉर्म लेना होगा |
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही आपको भरना है |
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आधार कार्ड की जेरोक्स कॉपी को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है |
  • अब आपको इस फोन को बैंक के कर्मचारी को देकर, घर वापस आ जाना है |
  • 1 से 2 दिन के अंदर आपके बैंक खाते के साथ आपका आधार कार्ड लिंक कर दिया जाएगा जिसका आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आ जाएगा |

दोस्तों इस लेख में जो भी मैंने आपको 5 माध्यम बताए हैं आधार को बैंक अकाउंट के साथ लिंक कराने के,यह सभी माध्यम बिल्कुल काम करते हैं और काफी जल्दी आपका आधार बैंक अकाउंट के साथ लिंक भी हो जाता है | अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!