How to

बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनाएं | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का पूरा प्रोसेस | Birth Certificate

Birth Certificate Kaise Banaye

Birth Certificate Kaise Banaye: दोस्तों अगर आपका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बना है,तो आज की इस आर्टिकल द्वारा हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कैसे आप ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनाएंगे | इसके लिए आपको कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी सारा काम घर बैठे हो जाएगा |

दोस्तों बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत हमें आज के समय में बहुत ज्यादा पड़ती है | इस दस्तावेज से हमारे कई काम बहुत आसान हो जाते हैं | जैसे कि कोई नया दस्तावेज बनाना हुआ, स्कूल/कॉलेज में दाखिला कराना हुआ या बैंक खाता खुलवाना हुआ हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है |

इसीलिए आज हम आपको बिल्कुल आसान तरीका बताने वाले हैं | जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही बना सकते हैं वह भी बहुत ही कम समय में | सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए कोई भी पैसे देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यह बिल्कुल नि:शुल्क होगा | बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करना है इस आर्टिकल में हम जानेंगे |

Birth Certificate Kaise Banaye

दोस्तों बर्थ सर्टिफिकेट यानी कि जन्म प्रमाण पत्र | यह एक ऐसा दस्तावेज है जिससे यह पता चलता है कि किसी व्यक्ति का जन्म किस राज्य के शहर/गांव में इस तारीख को हुआ है | बर्थ सर्टिफिकेट आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है इसीलिए हर कोई चाहता है अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना | अब बर्थ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन कैसे बनाना है मैं आज आपको इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बताऊंगा |

Documents

दोस्तों बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए हमारे पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए | बिना दस्तावेज के आप बर्थ सर्टिफिकेट को नहीं बना सकते | अब बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे आइए हम उसकी पूरी लिस्ट देखते हैं |

  • Affidavit
  • Birth Information Register
  • Format 3 see Rule 5
  • Receipt of Cash Payment for Registration fee

Also Read,

Birth Certificate Kaise Banaye Step By Step Process

दोस्तों बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के वैसे कई तरीके हैं लेकिन आज हम आपको सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं | जिससे आप अपने घर बैठे अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बना पाएंगे | बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया हैं जिसे आपको ध्यान पूर्वक फॉलो करना है कहीं पर भी गलती नहीं करना है |

  • बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए services.india.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • जिसके बाद Advance Search के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको कैटेगरी वाले ऑप्शन में Birth,Death, Marriage and Child Care को सेलेक्ट करना है के बाद अपने राज्य का चयन करके सर्च के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब सबसे ऊपर ही Apply For Birth Registration दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करना है |
  • आपके सामने एक नया पेज आएगा तो यहां पर Apply for Service के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको Online वाले ऑप्शन का चयन कर लेना है |
  • जिसके बाद आपको लॉग इन करने के लिए बोला जाएगा तो अगर आपका अकाउंट नहीं है,तो आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है |
  • अकाउंट बनाने के बाद इस पोर्टल पर आपको लॉगिन कर लेना है |
  • लॉग इन करने के बाद Apply for Services के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद View All available services पर क्लिक करना है |
  • आपके राज्य की सभी सर्विसेस आ जाएंगी यहां पर आपको बर्थ रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपके सामने बर्थ रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  • आपको फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • अब मांगी गए सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करके सबमिट करना है |
  • आपका फॉर्म सक्सेसफुली सबमिट हो जाएगा और आपको एक रसीद मिल जाएगा जिसे आप को संभाल कर रख लेना है |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कैसे आप घर पर बैठे ही अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बना सकते हैं वह भी बिल्कुल निशुल्क | अगर आपका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बना है,तो आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बना लीजिए | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि जिनका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है | वह इस आर्टिकल की मदद से अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बना पाए |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!