How to

How to Apply Marriage Certificate Online | Marriage Certificate Kaise Banaye | विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनाए

विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ? Marriage Certificate Online Apply

Marriage Certificate Online Apply: दोस्तों अगर आपका शादी हो गया है और आप चाहते हैं अपना विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) बनाना ? तो अब आप ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं | विवाह प्रमाण पत्र से बनाना है इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे |

दोस्तों जिन लोगों की शादी हो जाती है उसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है | मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत शादी के बाद बहुत ही जगह पर पड़ती है,तो ऐसे में यह सर्टिफिकेट अगर आपके पास नहीं होगा तो आपके कई काम रुक सकते हैं | सरकार द्वारा भी यह जागरूकता लाई गई है कि जिन लोगों की शादी हो जाती है उनको मैरिज सर्टिफिकेट जरूर बनाना चाहिए |

आपको जानकर खुशी होगा कि मैरिज सर्टिफिकेट बनाना पहले से काफी ज्यादा आसान हो चुका है | अब मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको कहीं पर जाने की जरूरत नहीं है आप सीधे ऑनलाइन भी मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं | अगर आप भी अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहिए |

Marriage Certificate Online Apply

दोस्तों शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन जाता है | मैरिज सर्टिफिकेट एक लीगल दस्तावेज है जिसके तहत 2 लोगों को शादीशुदा माना जाता है | हमारे भारत देश में शादी के बाद हिंदू मैरिज एक्ट 1955 और स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना होता है | रजिस्ट्रेशन के बाद एक कानूनी दस्तावेज दिया जाता है जिसे मैरिज सर्टिफिकेट कहते हैं | अब मैरिज सर्टिफिकेट बनाना काफी ज्यादा आसान भी हो गया है इस आर्टिकल में हम जानेंगे कैसे मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करना है |

Also Read,

मैरिज सर्टिफिकेट के फायदे

अगर आप विवाहित हैं तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है आपको जरूर यह बनवा लेना चाहिए | आपको जानकर हैरानी होगी की मैरिज सर्टिफिकेट के एक नहीं ढेरों सारे फायदे भी है | मैरिज सर्टिफिकेट के क्या-क्या फायदे हैं आइए जानते हैं |

  1. बैंक में खाता खुलवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ जाती है |
  2. आपके विवाहित होने का कानूनी प्रमाण पत्र मैरिज सर्टिफिकेट होता है |
  3. पासपोर्ट बनाने के लिए |
  4. विवाह प्रमाण पत्र से महिलाओं में विश्वास और सामाजिक सुरक्षा का एहसास जगता है |
  5. पति पत्नी के बीच किसी भी प्रकार का विवाद होने पर मैरिज सर्टिफिकेट बहुत ही मददगार साबित होता है |
  6. बाल विवाह पर लगाम लगाने में मदद मिलती है |
  7. जीवन बीमा के फायदे के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट काफी ज्यादा काम आता है |
  8. धोखाधड़ी होने पर दोषी को पकड़ने में मददगार साबित होता है मैरिज सर्टिफिकेट |
Also Read,
  1. आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करें बिल्कुल फ्री | Aadhar Card Documents Update Free For 3 Months
  2. पैन – आधार लिंक की अंतिम तारीख बढ़ाई गई | PAN – Aadhar Link Last Date Extended

Marriage Certificate Online Apply Step by Step Process

अब तक दोस्तों आपको पता चल गया होगा कि आखिर मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है और इसके कितने सारे फायदे हैं | अगर आप भी विवाहित है और अभी तक आपका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बना है,तो ऐसे में आपको देरी नहीं करना है | हम आपको पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं कैसे दोस्तों आप ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे |

  • मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले serviceonline.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन का लेना है |
  • यहां पर सबसे पहले आपको और Resister के बटन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है |
  • अकाउंट बनाने के बाद अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर इस पोर्टल पर लॉगइन कर लेना है |
  • लॉगइन होने के बाद Apply for Services के ऊपर क्लिक करना है उसके बाद नीचे view all Available services के ऊपर क्लिक कर देना है |

 Marriage Certificate Online Apply

 

  • अब यहां पर सबसे पहले आपको अपने राज्य का चयन कर लेना है |
  • आपके राज्य की सभी सर्विसेज आपको देखने को मिल जाएंगे यहां पर आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नाम का एक सर्विस दिया गया है उसके ऊपर क्लिक करना है |

 Marriage Certificate Online Apply

  • अब आपके सामने Marriage Registration Form/ विवाह निबंधन हेतु आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा |
  • जिसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी जानकारी को अच्छे से भर लेना है |
  • इस फॉर्म में आपको तीन Witness Details/ गवाह की जानकारी भी भरना होगा |

 Marriage Certificate Online Apply

  • फॉर्म भरने के बाद आपको फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर को अपलोड कर लेना है |

 Marriage Certificate Online Apply

  • जिसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Submit वाले बटन पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं | अगर आपका विवाह हो गया है और अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बना है तो ऐसे में आप ऑनलाइन घर बैठे ही मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिसका पूरा प्रोसेस हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आए तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर जरूर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!