How to

पैन – आधार लिंक की अंतिम तारीख बढ़ाई गई | PAN – Aadhar Link Last Date Extended

PAN-Aadhar Link Date Extended

PAN-Aadhar Link Date Extended: दोस्तों अगर आपका पैन कार्ड-आधार से लिंक नहीं है तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है | इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड-आधार लिंक करने की जो अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 था उसे अब बढ़ा दिया है |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से कई बार यह घोषणा की गई है कि सबको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लेना है,जो लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराएंगे उनका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा और वह पैन कार्ड को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे | इसके बावजूद आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जिनका पैन कार्ड आधार से लिंक ही नहीं है |

इसी को देखते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड आधार से लिंक करने की जो अंतिम तारीख थी उसे अब बढ़ा दिया है | यानी कि अब एक नया अंतिम तारीख आ चुका है पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का | अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और आप जानना चाहते हैं वह अंतिम तारीख क्या है तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए |

PAN-Aadhar Link Date Extended

दोस्तों जिसका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है उसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी आई है | खुशखबरी यह है कि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की जो अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 था उसे बढ़ा दिया गया है | अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की नई अंतिम तारीख 30 जून 2023 है | यानी कि अब आप 30 जून 2023 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं |

Link Fee (Charges)

दोस्तों पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की जो अंतिम तारीख है उसे तो बढ़ा दिया गया है | लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का जो शुल्क (Fee) था उसे भी तो नहीं बढ़ाया गया है ? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का शुल्क अभी भी ₹1000 ही है इसे नहीं बढ़ाया गया हैं |

Also Read,
  1. आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करें बिल्कुल फ्री | Aadhar Card Documents Update Free For 3 Months
  2. NSDL पोर्टल से पैन कार्ड कैसे बनाएं | NSDL Pan Card Apply Online | Online Pan Card Kaise Banaye
  3. How to Verify PAN Card Online 2023 | PAN Card Verify Kaise Kare | PAN Card Verify | PAN Card

Check PAN – Aadhar Link Status

दोस्तों अगर आपको पता नहीं चल पा रहा है कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या फिर नहीं है ? तो आपको घबराना नहीं है | हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर से पता लगा सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या फिर नहीं है | इसके लिए बस आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है |

  • पैन कार्ड-आधार लिंक स्टेटस चेक करने के लिए आपको www.incometax.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर आपको Link Aadhar Status के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालकर View Link Aadhaar Status के ऊपर क्लिक करना है |
  • आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या फिर नहीं उसका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा |

PAN – Aadhar Link Full Process

दोस्तों अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और अब आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस भी हम आपको बताने जा रहे हैं | पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को ध्यान पूर्वक फॉलो करें |

Step By Step Process
  • पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले www.incometax.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर Link Aadhaar के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर आधार नंबर डालकर Validate के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद दोस्तों आपको ₹1000 का पेमेंट करना होगा तो उसके लिए आपको Continue to pay through E-Pay Tax के ऊपर क्लिक करना है |
  • अपना पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालकर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है |
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे डालकर कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको Income Tax वाले ऑप्शन पर प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद Assessment Year 2023-24 का चयन करना है और Type of Payment में Other Receipt (500) का चयन करके कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद जिससे भी आप पेमेंट करना चाहते हैं उसका चयन करके आपको ₹1000 का पेमेंट कर देना है |
  • पेमेंट करने के बाद आपको रसीद को डाउनलोड कर लेना है |
  • अब आपको वापिस से लिंक आधार वाले ऑप्शन के अंदर आ जाना है और अपना पैन कार्ड आधार नंबर डालकर Validate के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपका पेमेंट डिटेल आ जाएगा आपको कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना आधार कार्ड मैं जो नाम है वह और मोबाइल नंबर डालकर सभी चेक बॉक्स के ऊपर क्लिक कर लेना है |
  • सब कुछ होने के बाद Link Aadhaar के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपका रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगा पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का |
  • अब आपको कुछ समय इंतजार करना है जिसके बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की जो अंतिम तारीख है उसे बढ़ा दिया है (PAN-Aadhar Link Date Extended) | उसके साथ-साथ पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करना है,पैन कार्ड आधार से लिंक है या फिर नहीं ? उसका स्टेटस कैसे चेक करना है सब कुछ विस्तार पूर्वक हमने इस आर्टिकल पर आपको बताया है | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आए तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूर शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!