How to

How to Link Pan Card with Aadhar Card – पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ कैसे लिंक करें

How to Link Pan Card with Aadhar Card

How to Link Pan Card with Aadhar Card – पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ कैसे लिंक करें

Link Pan Card with Aadhar Card : आयकर विभाग ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सभी को अपने पैन कार्ड को आधार से  लिंक करवाना पड़ेगा | जो लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाएंगे,उनका पैन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा | इसीलिए अगर अभी तक आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है,तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ कैसे लिंक करें |

पैन कार्ड को आधार से  लिंक करने का Process इसी महीने दोबारा से शुरू किया गया है, इससे पहले यह सर्विस आयकर विभाग द्वारा बंद कर दी गई थी | इसीलिए यह सर्विस दोबारा बंद होने से पहले आप लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लीजिए नहीं तो बाद में आपको ज्यादा फीस भरना पड़ सकता है |

Fee for Pan Card Aadhar Link ?

पैन कार्ड आधार से  लिंक करना पहले बिल्कुल फ्री था, जिसके लिए हमें कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता था लेकिन अब Pan Card Aadhar Link के लिए सबसे पहले आपको ₹1000 का फीस जमा करना पड़ेगा तभी जाकर आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हो | अगर आप फीस नहीं देते हो तो आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कर पाओगे | 1st July 2022 से फीस देना सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है | सबसे पहले आप यह जान लीजिए पैन कार्ड को आधार से  लिंक करने का  Fee कैसे जमा करना है |

Fee Process

  • सबसे पहले आपको egov-nsdl.com वेबसाइट को ओपन करना है |
  • अब आपको non-TDS/TCS category में challan no./ITNS 280 सिलेक्ट करके प्रोसीड करना है |
  • अब आपको Tax Application में (0021) Income Tax (other than companies) सेलेक्ट करना है |
  • Type Of Payment मे (500) other Receipts सेलेक्ट करना है |
  • अब आपको पेमेंट मोड सेलेक्ट कर लेना है,उसके बाद अपना Permanent Account No यानी कि Pan Card नंबर डालना है | और नीचे की तरफ आपको अपना पूरा एड्रेस भी डालना है |
  • अब आपको ₹1000 का पेमेंट कर देना है,ध्यान रहे पेमेंट ना ज्यादा होना चाहिए ना कम होना चाहिए |

Payment Complete होने के 4 से 5 दिन बाद आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं | ध्यान रहे पेमेंट होने की 4-5 दिन बाद ही आपको Pan Card Aadhar Link करना है, अगर आप 4-5 दिन से पहले ही पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की कोशिश करेंगे तो पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा,तो इस बात का ध्यान रखना |

Also Read,

How to Link Pan Card with Aadhar

अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कि पेमेंट कंप्लीट होने के 4-5 दिन बाद कैसे आपको अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करेंगे | और एक बात मैं बता देना चाहता हूं कि जिन लोगों ने पेमेंट पहले नहीं किया है,वह अगर सीधा सीधे लिंक करने की कोशिश करेंगे तो उनका पैन कार्ड आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं होगा,तो सबसे पहले आपको पेमेंट करना पड़ेगा | तो आइए मैं आपको बताता हूं कैसे पैन कार्ड को आधार से  लिंक करे |

  1. पैन कार्ड को आधार से  लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की (https://www.incometax.gov.in/) वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  2. अब आपको Link Aadhar के ऊपर क्लिक करना है |
  3. अब आपको अपना Pan Card नंबर और Aadhar Card नंबर डाल देना है और Validate के ऊपर क्लिक करना है |
  4. अब आपको दिखाई देगा Pan Card Aadhar Link Successful और आपको एक मैसेज भी आ जाएगा कि आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक हो गया है |

तो इस प्रकार आप पैन कार्ड को आधार से  लिंक कर सकते हैं अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो प्लीज इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूले |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!