How to

LPG गैस सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनाए फ्री में – 2023 | CVC Certificate Apply & Download

LPG Gas Certificate

LPG Gas Certificate: दोस्तों अगर आपके घर में एलपीजी गैस कनेक्शन है,तो भारत सरकार द्वारा सबका CVC सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है | इस सर्टिफिकेट को आप बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं और साथ में इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं | इस सर्टिफिकेट को बनाने का क्या लाभ होगा और इस सर्टिफिकेट को कैसे बनाना है सब कुछ हम इस आर्टिकल में जानेंगे |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं भारत सरकार हमारे सुख सुविधा के लिए नई-नई योजना नई-नई स्कीम लाते रहते हैं | इस बार दोस्तों यह कोई योजना या फिर स्कीम नहीं है यह एक सर्टिफिकेट है जो सभी भारतवासियों का बनाया जा रहा है | इस सर्टिफिकेट को वह लोग बना सकते हैं जिनके घर में एलपीजी गैस कनेक्शन है और जिनके घर में नहीं है वह भी इस सर्टिफिकेट को बना सकते हैं |

एलपीजी गैस सर्टिफिकेट क्या है ? और इसे ऑनलाइन कैसे बनाना है ? सब कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं | अगर आप इस सर्टिफिकेट को बनाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए |

LPG Gas Certificate

दोस्तों इस सर्टिफिकेट को केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी किया जाता है | यह सर्टिफिकेट प्रमाणित करता है कि आपने ईमानदारी,सत्यनिष्ठा और कानून के नियमों का पालन करने का वचन दिया है | इस सर्टिफिकेट पर दोस्तों आपका नाम,सर्टिफिकेट नंबर और बारकोड मौजूद होगा | इस सर्टिफिकेट को बनाने का क्या फायदा होगा और कैसे यह सर्टिफिकेट बनाना है आइए उसका पूरा प्रोसेस जानते हैं |

Also Read,

  1. फिर शुरू हुआ शौचालय योजना 2023 – करें ऑनलाइन आवेदन | Swachh Bharat Mission – Gramin Online Apply
  2. BPL कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन 2023 | BPL Card Kaise Banaye Online | BPL Card के फायदे

LPG Gas Certificate Online Apply & Download

दोस्तों अगर आपके घर में भी एलपीजी गैस कनेक्शन है और आप इस सर्टिफिकेट को बनाना चाहते हैं,तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं | जिसे बस आपको फॉलो करना है फिर आसानी से आपका यह सर्टिफिकेट बन जाएगा |

  • इस सर्टिफिकेट को बनाने के लिए सबसे पहले आपको mylpg.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • आपके घर में जिस कंपनी का गैस सिलेंडर है उसका चयन करके उसके ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने आएगा Participate in the fight against corruption-Take online e-integrity Pledge इसके ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद अगर आप एक नागरिक के रूप में इस सर्टिफिकेट को बनाना चाहते हैं,तो As A Citizen के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना नाम,लिंग,पहचान प्रमाण पत्र,जन्मतिथि, पिन कोड,राज्य,जिला, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर Proceed for Language selection के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपनी भाषा का चयन करके प्रतिज्ञा पढ़िए के ऊपर क्लिक करना है |
  • नागरिकों के लिए सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा आपके सामने आएगा जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और मैंने प्रतिज्ञा ली के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपसे पूछा जाएगा इस सर्टिफिकेट के बारे में आपको कहां से पता चला तो आपको सोशल मीडिया का चयन करके सबमिट करना है |
  • आपने जो मोबाइल नंबर दिया होगा उस पर एक ओटीपी आएगा वह ओटीपी डाल कर आपको फिर से सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • आप का सर्टिफिकेट बनकर आपके सामने आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं |

LPG Gas Certificate के फायदे

दोस्तों इस सर्टिफिकेट को बनाने के पीछे का मकसद यही है कि आपने एक प्रतिज्ञा ली है कि आप हमेशा ईमानदारी का जीवन व्यतीत करेंगे और कानून के नियमों का पालन करेंगे | यह सर्टिफिकेट एक प्रकार से लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करने के लिए बनाया जा रहा है | दोस्तों हर सर्टिफिकेट फायदे के लिए नहीं बनाया जाता कुछ सर्टिफिकेट होते हैं जो जागरूकता लाने के लिए बनाए जाते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया है कि अगर आपके घर में एलपीजी गैस कनेक्शन है,तो कैसे आप एलपीजी गैस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन बनाकर डाउनलोड कर सकते हैं | यह सर्टिफिकेट लगभग सभी भारतीय नागरिक के लिए जरूरी है | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि हर कोई इस सर्टिफिकेट को बनाकर डाउनलोड कर पाए  |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!