How to

वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें 2023 | How to Download Voter List 2023 | All States Voter List

Download Voter List

Download Voter List: दोस्तों सभी राज्यों का वोटर लिस्ट 2023 इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी हो चुका है | अगर आप नया वाला वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं ? तो इस आर्टिकल द्वारा हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कैसे आप 2 मिनट के अंदर वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया हर साल नई वोटर लिस्ट जारी करती है | जिसमें कई लोगों के नाम जोड़ें जाते हैं और कई लोगों के नाम डिलीट किए जाते हैं | अगर आप भी एक वोटर आईडी कार्ड धारक है,तो ऐसे में आपको जरूर यह देखना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या फिर नहीं |

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड एक्टिव नहीं है या फिर आप अपने वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते तो ऐसे में वोटर लिस्ट से आपका नाम डिलीट भी हो सकता है | इसीलिए सबके लिए वोटर लिस्ट बहुत ही जरूरी है | आइए हम आपको बताते हैं कैसे आप 2 मिनट के अंदर वोटर लिस्ट को डाउनलोड करेंगे |

Download Voter List

किसी भी राज्य का वोटर लिस्ट को डाउनलोड करना पहले से काफी ज्यादा आसान हो गया है | आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप,कंप्यूटर से 2 मिनट का समय देकर वोटर लिस्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं | वोटर लिस्ट में सभी निर्वाचको का नाम, पिता का नाम, वोटर आईडी कार्ड नंबर और उम्र इत्यादि जैसी जानकारियां उपलब्ध होती हैं | वोटर लिस्ट से हमें यह पता चलता है कि हमारा नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है या फिर नहीं |

Also Read,
  1. Voter Helpline App से नए डिजाइन वाला वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करें | Download Voter I’d card
  2. NSDL पोर्टल से पैन कार्ड कैसे बनाएं | NSDL Pan Card Apply Online | Online Pan Card Kaise Banaye

Benefits

अगर आपने एक नया वोटर आईडी कार्ड बनवाया है या फिर पहले से ही आपका वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है,तो ऐसे में वोटर लिस्ट आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकता है | दोस्तों अगर आप वोटर लिस्ट डाउनलोड करते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई अनेक फायदे भी हैं | वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के क्या-क्या फायदे हैं आइए उसके बारे में जान लेते हैं |

  1. वोटर लिस्ट डाउनलोड करने से हमें यह पता चलता है कि हमारा नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है या नहीं |
  2. अगर आपने एक नया वोटर आईडी कार्ड बनवाया है तो आपका नाम लिस्ट में आया है नहीं आया है उसका भी पता कर सकते हैं |
  3. किसी कारण से आपका वोटर आईडी कार्ड बंद हो जाता है इसका पता भी आप वोटर लिस्ट से लगा सकते हैं |
  4. वोटर लिस्ट से आप अपने पूरे परिवार का भी नाम देख सकते हैं |

Download Voter List Step By Step Process

दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि आखिर वोटर लिस्ट हमारे लिए कितना जरूरी है | इसीलिए आपकी भी इच्छा जरूर हो रही होगी कि आखिर वोटर लिस्ट को हम कैसे डाउनलोड करेंगे तो इसका पूरा प्रोसेस हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे बस आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है |

  • वोटर लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको nvsp.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • अब आपको Download Electoral roll PDF के बटन पर क्लिक करना है |
  • अपने राज्य का चयन करके Go के बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको Electoral Roll पर क्लिक करना है और PDF Electoral Roll का चयन कर लेना है |
  • यहां पर आपको अपना District, Assembly Constituency, Part Number और कैप्चा कोड को डालकर Open PDF के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपके इलाके का वोटर लिस्ट आपके सामने आ जाएगा |
  • जिसे आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप वोटर लिस्ट को 2 मिनट के अंदर डाउनलोड कर सकते हैं | अगर आप वोटर लिस्ट को डाउनलोड करते हैं तो इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है या फिर नहीं | अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट हो गया रहेगा तो भी आपको पता चल जाएगा | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!