How to

Jan seva kendra kaise le | Sahaj jan seva kendra registration kaise kare | sahaj id kaise banaye

Sahaj Jan seva kendra Registration

Sahaj Jan seva kendra Registration: दोस्तों अगर आप जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं,तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है | क्योंकि इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताने वाले हैं सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है |

दोस्तों अगर आपका कोई दुकान है,तो आप आसानी से उसे जन सेवा केंद्र में बदल सकते हैं | सहज जन सेवा केंद्र खोलने के बाद अपने कस्टमर को सर्विसेज का लाभ देकर अच्छी खासी कमीशन कमा सकते हैं | सहज जन सेवा केंद्र में आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सर्विसेज मिलती है जिसका लाभ आप अपने कस्टमर को दे सकते हैं |

अगर आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं और अपना खुद का जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं ! तो आज हम आपको पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं कैसे आप सहज जन सेवा केंद्र का आईडी व पासवर्ड लेंगे |

Sahaj Jan seva kendra Registration

दोस्तों सहज जन सेवा केंद्र का आईडी व पासवर्ड लेना पहले से काफी ज्यादा आसान हो गया है | अब आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तुरंत आईडी और पासवर्ड भी प्राप्त कर सकते हैं | सहज जन सेवा केंद्र का आईडी पासवर्ड प्राप्त करने के लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना जरूरी है | यह 2 दस्तावेज आपके पास उपलब्ध है तो आप आसानी से सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |

Sahaj Jan seva kendra Services

दोस्तों हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सहज जन सेवा केंद्र का आईडी पासवर्ड मिल जाता है,तो आप अपने कस्टमर को कौन-कौन सी सेवाएं दे सकते हैं | सहज जन सेवा केंद्र की सभी सेवाएं इस प्रकार है-

  1. आय प्रमाण पत्र
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. मृत्यु प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. रोजगार पंजीयन
  7. विकलांग प्रमाण पत्र
  8. खतौनी
  9. वृद्धावस्था पेंशन
  10. विधवा पेंशन
  11. विकलांग पेंशन
  12. परिवार रजिस्टर
  13. राशन कार्ड
  14. ऑनलाइन फॉर्म
  15. पैन कार्ड,पासपोर्ट
  16. रेलवे रिजर्वेशन
  17. डाटा एंट्री,फॉर्म डाउनलोड
  18. वाहन बीमा
  19. शादी अनुदान
  20. लेमिनेशन
  21. फोटो कॉपी,अर्जेंट फोटो
  22. छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म

Sahaj Jan seva kendra Benifits ( जन सेवा केंद्र के लाभ )

दोस्तों अगर आप जन सेवा केंद्र खोल लेते हैं,तो ऊपर दिए गए सभी सेवाओं का लाभ अपने कस्टमर को देकर महीने में अच्छी खासी कमीशन प्राप्त कर सकते हैं | जितना ज्यादा कस्टमर को आप लाभ देंगे उतना ज्यादा आपका यहां फायदा होने वाला है | अगर आप अच्छे से जनसेवा केंद्र का चलाते हैं,तो महीने के आप 20-50 हजार तक कमा सकते हैं |

Also Read,

Sahaj Jan seva kendra Registration Step by Step Process

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे | इसका पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें |

  • सबसे पहले आपको retail.sahaj.co.in की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको Individual का चयन कर लेना है |
  • कैटेगरी के ऑप्शन में Sahaj Mitr का चयन करना है और अपना एरिया सिलेक्ट करके कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई कर लेना है और अपना ईमेल आईडी भी डाल देना है |
  • अब आपको अपने पैन कार्ड का एक फोटो अपलोड करना है |
  • आपके पैन कार्ड से आपका नाम,जन्मतिथि,पैन कार्ड नंबर सब कुछ अपने आप आ जाएगा |
  • आपको अपना मैरिटल स्टेटस और जेंडर का चयन करके Save and continue के ऊपर क्लिक करना है |
  • अपलोड डॉक्यूमेंट मे आपको अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर देना है |
  • जिसके बाद आपको एड्रेस Proof में आधार कार्ड का चयन करना है और अपने आधार कार्ड को अपलोड कर देना है |
  • आपके आधार कार्ड से आपका पूरा एड्रेस ऑटोमेटिक आ जाएगा |
  • आपको अपना सिटी,डिस्ट्रिक्ट,ब्लॉक डाल लेना है |
  • Centre’s Latitude & Longitude वाले ऑप्शन में Get Current लोकेशन के ऊपर क्लिक करना है उसके बाद यहां पर सब कुछ ऑटोमेटिक आ जाएगा |
  • सब कुछ होने के बाद आपको Review And Submit के बटन पर क्लिक करना है |
  • आपको अपना डिटेल वेरीफाई कर लेना है उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • आपका फॉर्म successfully सबमिट हो जाएगा और आपको सहज मित्र आईडी प्राप्त होगा जिसे आप को संभाल कर रखना है |
  • अब दोस्तों आपको कुछ दिन का इंतजार करना है उसके बाद जैसे ही आपका फॉर्म Approved हो जाता है ! आपको आईडी और पासवर्ड ईमेल और मैसेज में प्राप्त हो जाएगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप आसानी से सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको सहज जन सेवा केंद्र का आईडी पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा | उसके बाद आप सहज जन सेवा केंद्र की सेवाओं का लाभ अपने कस्टमर को देकर अच्छा खासा कमाई कर सकते हैं | अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करना |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!