Aadhar Card

आधार e-Sign क्या है ? डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कैसे करें | Aadhar e-Sign Explained

Aadhar e-Sign

Aadhar e-Sign: दोस्तों अब आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर डिजिटल तरीके से साइन कर सकते हैं | आधार e-Sign लॉन्च हो गया है | इस आर्टिकल द्वारा मैं आपको आधार e-Sign के बारे में बताने वाला हूं ! साथ में यह भी बताऊंगा कैसे आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कर सकते हैं |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं हमारा देश धीरे-धीरे डिजिटल दुनिया की की ओर आगे बढ़ रहा है | ऐसे में हमारी सरकार धीरे-धीरे हर एक चीज को डिजिटल करते जा रही है | जैसा कि आप जानते हैं आधार कार्ड के आने के बाद हर एक चीज को डिजिटल तरीके से मैनेज करना काफी आसान हो गया है | इसी को देखते हुए आधार e-Sign को भी लांच कर दिया गया है यानी अब आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कर सकते हैं |

आधार e-Sign करने के बाद आपको उस डॉक्यूमेंट पर फिजिकल तरीके से सिग्नेचर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कर सकते हैं | आधार e-Sign के बारे में जानने के लिए आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा |

Aadhar e-Sign ? ( आधार e-Sign क्या है ? )

दोस्तों सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर यह आधार e-Sign होता क्या है ? आधार e-Sign एक प्रकार का डिजिटल सिग्नेचर है | जिसे आप अपने किसी भी दस्तावेज पर आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं | उसके बाद उस दस्तावेज को कहीं पर भी दे सकते हैं जिसे पूरी तरह से एक्सेप्ट किया जाएगा |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं जब भी हम किसी भी दस्तावेज का जेरोक्स कॉपी कहीं पर भी देते हैं,तो ऐसे में हमें उस जेरॉक्स कॉपी पर फिजिकल तरीके से सिग्नेचर करना पड़ता है | तभी उस डॉक्यूमेंट को एक्सेप्ट किया जाता है कुछ इसी प्रकार का आधार e-Sign है | अगर आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कर देंगे,तो आपको उस पर फिजिकल तरीके से सिग्नेचर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

Also Read,

  1. डिजिटल राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें ? How to Download Digital Ration Card
  2. How to Order PVC Voter ID Card Online | PVC Voter ID कार्ड घर पर कैसे मंगाए | Order PVC Voter ID Card
  3. Aadhaar Mitra क्या है ? आधार मित्र को कैसे इस्तेमाल करें | UIDAI New Chatbot Aadhaar Mitra

डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign कैसे करें

दोस्तों जिस डॉक्यूमेंट पर आप आधार e-Sign करना चाहते हैं सबसे पहले उस डॉक्यूमेंट को आपको ऑनलाइन PDF के रूप में डाउनलोड कर लेना है | एक जरूरी बात किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign करने के लिए आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है,तो आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर आधार e-Sign नहीं कर सकते |

किसी भी डॉक्यूमेंट पर Aadhar e-Sign कैसे करें ? पूरा प्रोसेस

दोस्तों किसी भी डॉक्यूमेंट का आधार ई साइन करने के लिए सबसे पहले आपको उस डॉक्यूमेंट को PDF के रूप में डाउनलोड करना होगा | डाउनलोड करने के बाद अब कैसे उस पर आधार e-Sign करना है आइए हम आपको पूरा प्रोसेस बता देते हैं |

  • सबसे पहले आपको digilocker.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • जिसके बाद आपको साइन अप के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपना सारा डिटेल डाल कर अपना अकाउंट बना लेना है |
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको डिजी लॉकर पोर्टल पर Sign in कर लेना है |
  • साइन इन करने के बाद आपको Drive वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब जिस दस्तावेज का आप आधार ई साइन करना चाहते हैं | उस दस्तावेज को यहां पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर लेना है |
  • अपलोड करने के बाद उस दस्तावेज के सामने ईसाइन का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा |
  • यहां पर आपको आधार नंबर और आधार ओटीपी का सबसे पहले चयन कर लेना है |
  • अब अपना आधार नंबर डालकर गेट ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओटीपी जाएगा वह OTP आपको डालकर Submit के बटन पर क्लिक करना है |
  • Submit करते ही आपके दस्तावेज का आधार ईसाइन पूरा हो जाएगा |
  • अब आप अपने दस्तावेज को ओपन करेंगे तो नीचे आपको आधार ईसाइन देखने को मिलेगा |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप अपने किसी भी दस्तावेज का आधार e-Sign कर सकते हैं | आधार e-Sign करने के बाद आपको फिजिकल सिग्नेचर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि लोगों को पता चले आधार ईसाइन क्या है और कैसे आधार e-Sign करते हैं |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.
Back to top button
error: Content is protected !!