How to

Birth Certificate Sirf ₹10 me Online Banaye | How to Apply for Birth Certificate 2023

Birth Certificate

Birth Certificate: दोस्तों अगर आपका बर्थ सर्टिफिकेट अभी तक नहीं बना है और आप चाहते हैं अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना तो अब आप यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं | यानी कि अब आप मात्र ₹10 में अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बना सकते हैं | इस आर्टिकल द्वारा हम आपको इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताएंगे |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं बर्थ सर्टिफिकेट आज के समय में हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है | कोई भी काम आप कराने जाएंगे तो सबसे पहले आपसे बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है जैसे कि स्कूल में दाखिला कराते समय,बैंक अकाउंट खुलवाते समय,पासपोर्ट बनवाते समय इत्यादि ऐसे कई काम है जहां पर बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ ही जाती है |

ऐसे में हर कोई अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है लेकिन सबको बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का असली तरीका पता ही नहीं है | इसीलिए आज हम आपको इस आर्टिकल द्वारा बिल्कुल आसान तरीका बताएंगे जिससे आप मात्र ₹10 के शुल्क में अपना बर्थ सर्टिफिकेट बना पाएंगे | अगर आप भी चाहते हैं अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना तो इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहिए |

Birth Certificate

दोस्तों जैसे ही किसी का जन्म होता है तो सबसे पहले उसका बर्थ सर्टिफिकेट बनाया जाता है यानी कि जन्म के बाद किसी भी व्यक्ति का पहला दस्तावेज बर्थ सर्टिफिकेट ही होता है | बर्थ सर्टिफिकेट में नाम,जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म स्थान का पता जैसी जानकारी मौजूद होता है |

आज से कुछ टाइम पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनाना बहुत ही मुश्किल काम था लेकिन अब इसे भारत सरकार ने बहुत ही आसान कर दिया है | अब आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आपको किसी को भी एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी,ना ही कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत पड़ेगी |

Also Read,

Fee for Birth Certificate

दोस्तों एक नया बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का जो शुल्क है वह सभी के लिए अलग-अलग रखा गया है | कहने का मतलब यह है कि अगर आप कम उम्र के हैं तो आपको कम शुल्क देने पड़ेंगे और अगर आपका उम्र ज्यादा है तो ज्यादा शुल्क देने की जरूरत पड़ेगी | अब किस उम्र के व्यक्ति को कितना शुल्क देना है इसका पूरा लिस्ट नीचे दिया गया है जिसे आपको ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है |

  • जन्म के 21 दिन के अंदर अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट बनाते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा |
  • जन्म के 21 दिन बाद और 30 दिन के अंदर अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते हैं तो ऐसे में आपको ₹2 का शुल्क देना पड़ेगा |
  • जन्म के 30 दिन बाद और 1 साल के अंदर अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट बनाते हैं तो आपको ₹5 का शुल्क देना पड़ेगा |
  • जन्म के एक साल बाद अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट बनाते हैं तो ऐसे में आपको ₹10 का शुल्क देना पड़ेगा |

Support Documents

  1. Letter From HOF/Gram Pradhan/Hospital Discharge Slip
  2. Other Documents

How to Apply for Birth Certificate Step By Step Process

दोस्तों अगर आपके जन्म के बाद आपका बर्थ सर्टिफिकेट किसी भी कारण से नहीं बन पाया है और अब आप चाहते हैं अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना तो यह बहुत ही आसान हो गया है | आपका उम्र चाहे कितना भी क्यों ना हो आप आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | बर्थ सर्टिफिकेट के लिए कैसे आवेदन करना है इसका पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दिया गया है |

Process

  • बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले edistrict.hp.gov.in के आधिकारिक पोर्टल को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर Citizen Login के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब New Registration के ऊपर क्लिक करके सबसे पहले अपना अकाउंट यहां पर बना लेना है |
  • अकाउंट बनाने के बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर इस पोर्टल पर लॉगइन करना है |
  • लॉग इन करने के बाद Apply for New Service के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब नीचे आना है और Panchayati Raj Department/Urban Development Department के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद बर्थ रजिस्ट्रेशन एंड सर्टिफिकेट के आगे Apply वाले बटन पर क्लिक करना है |
  • आपके सामने कुछ डिटेल्स आ जाएगा जिसे आपको पढ़ लेना है और Proceed वाले बटन पर क्लिक करना है |
  • आप दूसरे पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे यहां पर आपको Birth के ऊपर क्लिक करना है उसके बाद Add Birth Registration के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपके सामने बर्थ रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलकर आ जाएगा इसे आपको ध्यान पूर्वक भर लेना है |
  • फॉर्म भरने के बाद नीचे Save के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • आपके सामने Preview Form आएगा जिसमें आपको पूरा डिटेल चेक कर लेना है और Submit वाले बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जिसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगा जिसका आपको प्रिंट आउट निकाल लेना है और इस रसीद के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को अटैच कर देना है |
  • अब रसीद पर दिए गए एड्रेस पर आपको जाकर सभी दस्तावेज को जमा कर देना है जिसके कुछ दिन बाद आपका बर्थ सर्टिफिकेट बन जाता है |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप मात्र ₹10 के शुल्क में अपना बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते हैं | अगर आपका भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बना है और आप चाहते हैं अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना तो,इस आर्टिकल में बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आप भी अपना बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते हैं | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर जरूर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!