How to

How to Apply Online Police Verification Certificate 2023 | चरित्र प्रमाण पत्र कैसे आवेदन करें |

Police Verification Certificate

Police Verification Certificate: दोस्तों पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट जिसे चरित्र प्रमाण पत्र भी कहा जाता है | अगर आप चाहते हैं अपना चरित्र प्रमाण पत्र यानी कि पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट बनाना तो आज हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं |

अगर आप पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र के बारे में नहीं जानते तो आज आप इसके बारे में भी जाने वाले हैं | साथ में आपको यह भी पता चल जाएगा कि आखिर पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करना होता है |

दोस्तों आप चाहे किसी भी राज्य के निवासी क्यों ना हो आप आसानी से अपना पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बना सकते हैं | इस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है जो हम आपको आगे बताने वाले हैं | पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र क्या है और इसे कैसे बनाएं |

Police Verification Certificate ( चरित्र प्रमाण पत्र क्या होता है ? )

दोस्तों पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट व्यक्ति के कैरेक्टर का एक प्रमाण पत्र होता है जिसे आप एक सबूत भी कह सकते हैं | पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है | अगर आपकी नौकरी लग रही है तो ऐसे में आपसे पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी की चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है |

CSC सेंटर खोलने के लिए या फिर आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए भी पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है | अब आप समझ गए होंगे कि आखिर यह सर्टिफिकेट हमारे कितना काम आ सकता है |

पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए

दोस्तों अगर आपको पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ गई है और आप इसे बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए | सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है |

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक

नोट: पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज में आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र, फोटो और सिग्नेचर की आवश्यकता होती है |

Also Read,

Police Verification Certificate UP Online Apply

दोस्तों पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट आप किसी भी राज्य का बना सकते हैं लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल द्वारा उत्तर प्रदेश (UP) का पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करके बताने वाले हैं | अगर आप भी चाहते हैं अपना पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करना तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें |

Full Process

  • सबसे पहले आपको यूपी पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in को ओपन कर लेना है |
  • अब यहां पर आपको Citizen Services के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद Character Verification के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब यहां पर आपको लॉग इन करना है अगर आपके पास लॉग इन आईडी पासवर्ड नहीं है,तो आपको नया उपयोगकर्ता बनाएं के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद अपना नाम,जेंडर,ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर,पासवर्ड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपका लॉगइन आईडी पासवर्ड बन जाएगा अब आपको इसी लॉगइन आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है |
  • लॉग इन करने के बाद जनहित गारंटी अधिनियम के ऊपर क्लिक करना है |
  • यहां पर चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध के ऊपर क्लिक करके चरित्र प्रमाणपत्र अनुरोध जोड़े के ऊपर क्लिक कर देना है |
  • जिसके बाद आपके सामने पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट आवेदन करने का फॉर्म आ जाएगा |
  • अब आपको इस फॉर्म को भर लेना है साथ में सभी जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है |
  • सब कुछ होने के बाद जमा करें कि ऊपर क्लिक कर देना है |
  • अब आपको एक चालान नंबर मिल जाएगा जिसे आप को संभाल कर रख लेना है |
  • जिसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना है और शुल्क को जमा कर देना है |
  • अब आपको 10 से 15 दिन का इंतजार करना है जिसके बाद आपका पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट बन जाएगा |
  • अगर आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो यह भी आप इसी आधिकारिक पोर्टल द्वारा कर सकते हैं |

पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बनने में कितना समय लगता है ?

दोस्तों जब आप पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर देते हैं तब पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है | इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब करीब 15 से 20 दिन का समय लग जाता है या फिर कई बार इससे कम समय में भी हो जाता है | इससे आपको अंदाजा मिल गया होगा कि पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बनने में 15 से 20 दिन तक का समय लग सकता है |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन बनने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता है | अगर आप चाहते हैं अपना पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बनाना तो इस आर्टिकल द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से बना सकते हैं | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!