How to

Kedarnath Yatra Online Registration Full Process 2023 | केदारनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Kedarnath Yatra Online Registration

Kedarnath Yatra Online Registration: दोस्तों अगर आप श्री केदारनाथ की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो केदारनाथ यात्रा के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा | अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन के जाते हैं तो आपको लंबी कतार में घंटों खड़ा होना पड़ेगा उससे अच्छा है सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लेना है | केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इस आर्टिकल द्वारा हम आपको बताएंगे |

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं उत्तराखंड की सरकार ने श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई गाइडलाइन जारी की है | जिसमें से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन पास ! इसके बिना आप केदारनाथ की यात्रा नहीं कर सकते | आपकी जानकारी के लिए बता दें कई श्रद्धालुओं ने बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए और ऐसे में उन्हें कई घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए |

अगर आप अपनी यात्रा को सरल और आसान बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा | अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और इसके लिए कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे यह सब हम आपको इसी आर्टिकल में आगे बताने वाले हैं |

Kedarnath Yatra Online Registration

दोस्तों केदारनाथ यात्रा को अधिकतर लोग चार धाम यात्रा के नाम से भी जानते हैं इसके लिए उत्तराखंड की सरकार ने कुछ नियम जारी किए हैं जिसे हर यात्रियों को उस नियम का पालन करना अनिवार्य है | उत्तराखंड की सरकार श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक रजिस्ट्रेशन करवा रही है | जिससे उत्तराखंड की गवर्नमेंट को यह पता लग पाए कि आप किस राज्य के किस शहर किस जिला से आकर केदारनाथ यात्रा कर रहे हैं |

यदि आप बिना रजिस्ट्रेशन के जाएंगे तो वहां कि गवर्मेंट आपको केदारनाथ यात्रा करने नहीं देंगी फिर वहां पर आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा | अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो इसके लिए आपको घंटों लंबी लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ सकता है | अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा ले जिससे आपकी यात्रा में किसी भी प्रकार का बाधा ना आए |

Also Read,

Documents ( यात्रा के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज )

  1. Aadhaar Card
  2. Mobile Number
  3. COVID-19 Vaccination Certificate
  4. Email ID

श्री केदारनाथ की यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास यह चार चीजें होनी आवश्यक है | अगर आपके पास यह चार चीजें उपलब्ध है तो आप आसानी से श्री केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |

Kedarnath Yatra Online Registration Full Process 2023

दोस्तों अगर आपने मन बना लिया है भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तो उसके लिए सर्वप्रथम आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा | बिना रजिस्ट्रेशन के आप भगवान के दर्शन नहीं कर सकते इसीलिए आपको केदारनाथ यात्रा के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेना है | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इसका पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है जिसे आपको फॉलो करना है |

  • सबसे पहले आपको https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/index.php के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है |
  • यहां पर सबसे पहले REGISTER/LOGIN के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब आपको यहां पर अपना नाम,मोबाइल नंबर, Individual (को सेलेक्ट करें) और पासवर्ड डालकर Sign Up कर लेना है |
  • Sign Up करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर Sigh in कर लेना है |
  • अब आपको Create/Manage Tour Info पर क्लिक कर देना है जिसके बाद Add New Tour के ऊपर क्लिक करना है |
  • यहां पर आपको Date, Number of Tourists,Mode of Travel for Dham, Destination and Tour date डालकर सेव कर देना है |
  • अब आपके सामने Registration of Pilgrims/Tourists का पेज ओपन होकर आ जाएगा |
  • यहां पर आपको अपना नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी, आधार नंबर, एड्रेस, शहर, जिला, राज्य डाल देना है |
  • जिसके बाद अपना फोटो और आधार कार्ड को अपलोड कर देना है साथ में वैक्सीन सैटिफिकेट डिफरेंस आईडी भी डाल देना है |
  • सब कुछ होने के बाद आपको Finish के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके अपना यात्रा पास को डाउनलोड कर लेना है |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप श्री केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे | अगर आप श्री केदारनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए यह सबसे आवश्यक है बिना यात्रा रजिस्ट्रेशन के आप यात्रा नहीं कर सकते और ना ही श्री केदारनाथ के दर्शन प्राप्त होंगे | इसीलिए अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेना है | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!