How to

How to Delete PhonePe Account – PhonePe अकाउंट कैसे डिलीट करें

How to Delete PhonePe Account: दोस्तों अगर आप अपना फोन पे अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि Phonepe Account Delete Kaise kare तो इस लेख द्वारा हम आपको बिल्कुल आसान तरीका बताएंगे जिससे आप मात्र 2 मिनट के अंदर अपना फोन पे अकाउंट डिलीट कर सकते हैं |

PhonePe Account delete

दोस्तों आज के समय में UPI से भुगतान करने के लिए सबसे ज्यादा फोन पे ऐप का इस्तेमाल किया जाता है | यहां तक कि आप किसी भी छोटे से छोटे दुकान या फिर बड़े से बड़े दुकान पर चले जाएं वहां पर भी आपको फोन पे का QR code लगा हुआ देखने को मिल जाएगा |

फोन पे ऐप के लॉन्च होने के बाद से ही लोगों ने यूपीआई का इस्तेमाल करना शुरू किया | सबसे बड़ी बात यह है कि इंडिया को Digital India बनाने में भी फोन पे एप की बहुत ही बड़ी भूमिका रही है |

अब आप समझ गए होंगे कि फोन पे ऐप हमारे लिए कितना ज्यादा जरूरी है ! लेकिन फिर भी अगर आप अपना PhonePe Account Delete करना चाहते हैं तो हम आपको इसे डिलीट करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसके लिए बस आपको इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना है |

Also Read – आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करें

How to Delete PhonePe Account Full Process

दोस्तों फोन पे अकाउंट को डिलीट करना तो बहुत ही आसान है लेकिन फोन पे अकाउंट डिलीट करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है | अब फोन पे अकाउंट डिलीट करते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना है आइए सबसे पहले उसके बारे में जान लेते हैं |

फोन पे वॉलेट को खाली करना

दोस्तों Phonepe Account Delete करने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको अपने फोन पे वॉलेट से जितने भी पैसे हैं उसे आप इस्तेमाल कर लीजिए जैसे कि रिचार्ज कर सकते हैं या फिर ज्यादा पैसे है तो उस अपने बैंक में ट्रांसफर कर ले | जिसके बाद अंत में आपको अपना वॉलेट चेक कर लेना है कि उसमें Rs 0 होना चाहिए |

फोन पे से बैंक का अकाउंट अनलिंक करना

दोस्तों अब आपके फोन पे अकाउंट में जितने भी बैंक लिंक है उनको आपको एक-एक करके रिमूव (Unlink) करना होगा | अगर आपको नहीं पता कि Phonepe Bank Account Unlink कैसे करें तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें |

  • Phonepe Bank Account Unlink करने के लिए सबसे पहले अपने फोन पे ऐप को ओपन कर ले |
  • अब आपको अपने प्रोफाइल के ऊपर क्लिक करना है |
  • UPI Accounts देखने को मिल जाएगा इसमें आपको अपने बैंक अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब सबसे नीचे आना है और Unlink Bank Account के ऊपर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपको वापस से Unlink के ऊपर क्लिक करना है जिसके बाद आपका बैंक अकाउंट Unlink हो जाएगा |

ध्यान दें – फोन पे अकाउंट से बैंक अकाउंट अनलिंक करने के बाद ही फोन पे अकाउंट को डिलीट करना है |

अपना फोन पे अकाउंट डिलीट करना

दोस्तों अब हम आपको सबसे जरूरी यानी कि फोन पे अकाउंट को डिलीट करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है |

  • Phonepe Account Delete करने के लिए सबसे पहले फोन पे ऐप को ओपन करना है |
  • अब सबसे ऊपर प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करना है |
  • आपका नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करना है |
  • यहां पर ऊपर क्वेश्चन मार्क (?) के ऊपर क्लिक करना है |
  • My Phonepe Profile के ऊपर क्लिक कर लेना है |
  • जिसके बाद My Phonepe Account Details के ऊपर क्लिक करना है |
  • अब यहां पर Deactivate My Phonepe Account के ऊपर क्लिक कर लेना है |
  • I want to Delete My Phonepe Account दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |
  • अब यहां पर Tap here के ऊपर क्लिक कर लेना है |
  • अब यहां पर आपको एक कारण सिलेक्ट करना है कि आप अपना फोन पे अकाउंट क्यों डिलीट कर रहे हैं |
  • जिसके बाद नीचे आना है और Deactivate Phonepe Account के ऊपर क्लिक कर देना है |
  • अब आपको अपनी भाषा का चयन कर लेना है आपके सामने कुछ मैसेज आएगा जिसका आपको जवाब देना है |
  • जिसके बाद आपको अपना डिटेल कंफर्म कर लेना है |
  • अब 3 दिन बाद आपका फोन पे अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा |
  • सब कुछ होने के बाद आपको अपने Phonepe अकाउंट से लॉगआउट कर लेना है |

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको बताया है कैसे आप आसानी से अपना फोन पे अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं | अगर आपने भी फोन पे अकाउंट बनाया है लेकिन किसी कारण से उसे डिलीट करना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि फोन पे अकाउंट कैसे डिलीट किया जाता है तो ऐसे में आप ही इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद है तो इसे लोगों के साथ शेयर करें |

How to Delete PhonePe Account (FAQs)

फोन पे अकाउंट हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें ?

दोस्तों फोन पे अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करना है इसके बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताया है जिसे फॉलो करके आप अपना फोन पे अकाउंट डिलीट कर सकते हैं |

फोन पे से बैंक अकाउंट कैसे डिलीट करें ? (How to Delete PhonePe Account)

दोस्तों फोन पे से बैंक का अकाउंट को डिलीट करने के लिए सबसे पहले अपने प्रोफाइल को ओपन करना है जिसके बाद बैंक अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है अब सबसे नीचे Unlink Bank Account के ऊपर क्लिक कर देना है |

फोन पे की हिस्ट्री कैसे डिलीट करें ?

दोस्तों अगर आप अपने फोन पे की हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको फोन पे कस्टमर केयर से बात करना पड़ेगा, बात करके आप आसानी से हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं |

फोन पे अकाउंट कितने दिन में डिलीट होता है ?

दोस्तों अगर आप फोन पे अकाउंट को परमानेंटली डिलीट कर रहे हैं तो ऐसे में 3 दिन का समय लगता है फोन पे अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट होने में |

फोन पे खाता बंद होने के बाद फिर से कैसे खोलें ?

दोस्तों अगर आपने अपना फोन पे अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है और अब आप फिर से चाह रहे हैं फोन पे अकाउंट का इस्तेमाल करना तो ऐसे में आपको कस्टमर केयर से बात करके अपने फोन पे अकाउंट को एक्टिवेट कराना होगा |

Kisan Kumar

Hi, I am Kisan Kumar.I am a Content Creator.Through my blog,I intend to create simple and easy-to-understand content about the latest trending News,Gov Yojna,Tech Gadgets,Etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!